इंदौर के महू छावनी इलाके में सनसनीखेज वारदात, ट्रेनी सैन्य अधिकारी को बंधक बनाया, साथी युवती से गैंगरेप

Updated on 12-09-2024 12:01 PM

 इंदौर। महिला मित्रों के साथ पार्टी कर रहे दो प्रशिक्षु सैन्य अधिकारी के साथ सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सशस्त्र बदमाशों ने ट्रेनी सैन्य अफसरों को बेरहमी से पीटा और उनके साथ की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर फरार हो गए। वारदात में लूटपाट के इरादे से पहुंचे बदमाशों का हाथ सामने आया है। दो आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।


यह है पूरा घटनाक्रम


आईजी (ग्रामीण) अनुराग के मुताबिक, घटना मंगलवार रात करीब ढाई बजे की है। मूलत: उत्तर प्रदेश के निवासी दो प्रशिक्षु सैन्य अधिकारी(कैप्टन) मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में स्थित महू आर्मी कॉलेज में प्रशिक्षण लेने के लिए आए हुए हैं। मंगलवार रात दोनों अफसरों ने किराये पर कार मंगवाई और दो महिला मित्रों के साथ जाम गेट की ओर घूमने चले गए।


कार छोटी जाम के समीप फायरिंग रेंज में खड़ी की और आपस में बातचीत करने लगे। इसी दौरान अचानक पिस्टल, चाकू और डंडे लेकर आए आठ बदमाशों ने कार को चारों तरफ से घेर लिया। सैन्य अफसरों और युवतियों के साथ मारपीट कर रुपये, पर्स लूट लिए।


जब तक 10 लाख नहीं लाओगे, नहीं छोड़ेंगे

बदमाशों ने एक अफसर व एक युवती को बंधक बना लिया और बाकी एक युवती व अफसर को यह कहकर रुपये लेने के लिए भेज दिया कि जब तक 10 लाख रुपये नहीं लाआगे, इन्हें नहीं छोड़ा जाएगा। घबराया अफसर यूनिट पहुंचा और कमांडिंग अफसर को घटना बताई। सैन्य अफसरों ने तुरंत डायल-100 को सूचना दी और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उनकी गाड़ियां देखकर बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाशों ने युवती और 23 वर्षीय प्रशिक्षु सैन्य अधिकारी को अलग-अलग रखा था।


ट्रेनी अफसर के लौटने में देरी होने पर सामूहिक दुष्कर्म करने लगे बदमाश


डीआईजी (ग्रामीण) निमिष अग्रवाल के मुताबिक, 23 वर्षीय प्रशिक्षु सैन्य अधिकारी की शिकायत पर डकैती, मारपीट, फिरौती और सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों के गिरफ्त से छुड़ाए गए सैन्य अफसर ने पुलिस को बताया कि बदमाश बार-बार रुपयों की मांग कर रहे थे।

साथी अफसर के लौटने में देरी होने पर बदमाश युवती को दूर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वह उसके रोने की आवाज सुन रहा था। बदमाशों से छोड़ने की गुहार लगाई तो उसके साथ मारपीट की गई।


पुलिस की गाड़ी देखकर भागे


पुलिस की गाड़ियां आते देखकर आरोपितों ने युवती को छोड़ा। डीआईजी के मुताबिक, युवती इंदौर की रहने वाली है। घटना से सदमे में है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने ट्रेनी अफसर के कथन के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म की धारा लगाई है। आरोपितों की तलाश में लगातार दबिशें दे रहे हैं। पकड़े गए दो बदमाशों में से एक बदमाश का आपराधिक रिकार्ड भी है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.