पिता को नशे में देख पड़ोसी करने लगा 4 साल की बच्ची से छेड़छाड़, मासूम ने किया मुकाबला, ऐसा हुआ हैवान का हाल

Updated on 24-10-2024 11:30 AM
भोपाल: एक पिता नशे में टुन्न होकर घर में पड़ा रहा, उधर पड़ोसी हैवान उसकी 6 साल की बेटी को घर ले गया। वहां उसने मौका पाकर बच्ची से अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। वह इससे ज्यादा कुछ कर पाता कि इससे पहले ही बच्ची ने बहादुरी दिखाई और अपने आप को उस हैवान की गिरफ्त से न सिर्फ आजाद किया बल्कि वहां से भागकर अपने घर लौटने में कामयाब रही।

घटना राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। जबकि मासूम का पिता नशे में घर में आराम से सो रहा था। मौके का फायदा उठाकर आरोपी राजू ओसवाल बच्ची को जबरन अपने कमरे में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ अश्लीलता शुरू कर दी।

हैवान का किया मुकाबला


मासूम पहले तो कुछ समझ नहीं पाई पर जैसे ही उसे उस हैवान के बुरे इरादों का अंदाजा हुआ उसने डरने की बजाए लड़ना चुना और आरोपी अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए आरोपी के चुंगल से छूटने में कामयाब रही। पहले उसने अपने हाथ पैर चलाए जब कामयाब नहीं हुई तो आरोपी के हाथ पर काटकर उसकी पकड़ से आजाद फिर और उसके घर का गेट खोल अपने घर भाग आई। जिसके बाद सारा मामला सामने आया।

बच्ची ने बुआ को बताई आपबीती


घर पहुंचते ही मासूम ने सबसे पहले अपनी बुआ को गंदी हरकत के बारे में बताया। इसके बाद बच्ची की मां काम से लौटी और पिता के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट, बंधक बनाने सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज किया है। इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है।

पुताई का काम करता है आरोपी


पुलिस के अनुसार 6 वर्षीय बच्ची शाहजहांनाबाद इलाके में रहती है। वह पहली कक्षा की छात्रा है। बच्ची की मां और पिता मजदूरी करते हैं। पड़ोसी आरोपी राजू ओसवाल भी इस परिवार के पड़ोस में ही रहता है, वह पुताई का काम करता है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.