'द आर्चीज़' के प्रीमियर पर शाहरुख और सुहाना खान को देख लोग ढूंढ लाए 12 साल पुराना वीडियो, पापा ने कही थी ये बात

Updated on 06-12-2023 03:07 PM
शाहरुख खान इन दिनों सातवें आसमान पर हैं, जिनकी इस साल 2 फिल्में हिट हो चुकी हैं और अपकमिंग फिल्म 'डंकी' को लेकर भी लोगों ने ऐसी ही उम्मीद लगा रखी है। अब शाहरुख खान की बेटी सुहाना की बार ही। सुहाना की डेब्यू फिल्म 'द अर्चीज़' जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार है। बीती रात मंगलवार को 'द आर्चीज़' का प्रीमियर रखा गया जहां फिल्म के कलाकारों और क्रू के साथ इंडस्ट्री की तमाम बड़ी हस्तियां नजर आईं। दरअसल इस फिल्म से एक नहीं बल्कि सुहाना खान, खुशी कपूर, अगस्त्या नंदा जैसे कई स्टार किड्स एक्टिंग की दुनिया में कदम बढ़ा रहे हैं। बीती रात बेटी सुहाना का हाथ थामे रेड कार्पेट पर चलते दिखे शाहरुख खान। इस इवेंट पर सुहाना रेड कलर के खूबसूरत गाउन में नजर आईं। अब फैन्स ने एक 12 साल पुराना वीडियो ढूंढकर निकाला है जिसमें शाहरुख अपनी बेटी के रेड कलर के गाउन को लेकर कुछ बातें करते दिखे थे।

इस मौके पर शाहरुख स्पेशल The Archies टीशर्ट और ब्लैक कलर के ब्लेजर में दिखे। सुहाना ने लाल रंग की ग्लिटर वाली गाउन पहन रखी थी। सुहाना ने पापा का हाथ थाम रखा था और स्क्रीनिंग के लिए वे थिएटर की तरफ जाते दिखे। फैन्स ने एक पुराना वीडियो खोद निकाला है जो साल 2011 का है।

12 साल पहले एक इवेंट में कुछ ऐसा बोले थे शाहरुख जो अब हुआ सच

मौका था 12 साल पहले आयोजित 56वें फिल्मफेयर अवॉर्ड का जिसमें 'माय नेम इज खान' के लिए शाहरुख को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया था। इसी इवेंट में शाहरुख ने अपनी बेटी सुहाना को लेकर कुछ बातें कही थीं। रेखा के हाथों अवॉर्ड पा चुके शाहरुख इस वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, 'सच कहूं तो मेरी बेटी की तबीयत ठीक नहीं है और मैं चाहता था कि वो यहां मेरे साथ रेड गाउन में होती, मेरे साथ रेड कार्पेट पर चलती, लेकिन वो अभी ठीक नहीं है।'

लोगों ने कहा- उनकी जुबान पर तिल है

अब इतने सालों बाद आखिरकार शाहरुख का ये सपना जैसे का तैसे पूरा हो गया है। अब लोग उनकी कही बातें सच होते देखकर हैरान हैं और कह रहे हैं, 'उनकी जुबान पर तिल है, जो कहते हैं वो सच हो जाता है।' एक ने कहा-वह करीब 54 साल के हैं लेकिन उनका औरा ही अलग है। एक ने कहा- ये अपना सपना पूरा करते हैं। बता दें कि "द आर्चीज़' 7 दिसम्बर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.