मैडम तुसाद में रणवीर सिंह का वैक्स स्टैच्यू देख बीवी और साली साहिबा ने नहीं, विजय वर्मा ने किया सबसे मस्त कॉमेंट

Updated on 19-12-2023 02:20 PM
लंदन के मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में इस वक्त रणवीर सिंह सबके आकर्षण का केन्द्र रहे हैं। उनका 2 वैक्स स्टैच्यू लगाया गया है, जिनमें से एक ट्रडिशनल और दूसरा वेस्टर्न लुक में है। रणवीर ने अपने दोनों स्टैच्यू के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। हालांकि, उनकी तस्वीरों को देखकर ये बता पाना काफी मुश्किल है कि कौन असली है और कौन नकली। रणवीर ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर किया है जिसपर दीपिका पादुकोण ने शानदार रिएक्शन दिया है।

रणवीर ने अपनी तस्वीरें शेयर कर लिखा है, 'बड़े होते हुए, मैं दुनिया के कुछ फेमस पर्सनैलिटीज़ और अहम लोगों के साथ अपने माता-पिता की पुरानी फोटो देखकर मैं दीवाना हो गया था, फिर मुझे लगा कि वो लंदन के फेमस मैडम तुसाद में मोम की स्टैच्यू थीं। उस पुराने म्यूजियम का आकर्षण मेरे साथ रहा। मैं अभिभूत हूं कि मेरा फिगर दुनिया के शानदार पर्सनैलिटीज़ के साथ यहां मौजूद है। एक कभी न भूलने वाला पल, जो मुझे मेरा मैजिकल सिनेमा जर्नी पर सोचने पर मजबूर कर दिया है जिसने मुझे इस पल तक पहुंचाया है।'

दीपिका ने रणवीर के पोस्ट पर लिखा- अब मेरे पास 3 रणवीर

रणवीर की इस खुशी के पल में उनकी वाइफ दीपिका पादुकोण भी शरीक हैं। दीपिका ने रणवीर की तस्वीर पर लिखा है, 'अब मेरे पास तुम तीन हो।' वहीं टाइगर श्रॉफ ने लिखा है- वॉव, लव यू ब्रो। रणवीर के इस पोस्ट पर अनिल कपूर ने फायर और हार्ट इमोजी शेयर कर उनके लिए अपना प्यार जताया है।


रणवीर सिंह की साली साहिबा ने कही ये बात

वहीं रणवीर सिंह की साली साहिबा ने अनीशा पादुकोण ने लिखा है- अपना टाइम आ गया। विजय वर्मा ने लिखा- फाइनली अब हर कोई बाबा तक पहुंच सकता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर इस साल करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आए थे। रणवीर इन दिनों 'डॉन 3' पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा रणवीर अजय देवगन स्टारर 'सिंघम अगेन' में भी दिखाई देंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.