मुंबई की सड़क पर नशे में धुत सनी देओल को भटकते देख ऑटो वाले ने संभाला, सामने आया पूरा सच

Updated on 06-12-2023 03:02 PM
मंगलवार रात सड़क पर भटकते हुए सनी देओल का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि वह नशे में धुत खुद को संभाल भी नहीं पा रहे हैं। इधर-उधर भटकते हुए सनी देओल के इस वीडियो में उनके पास एक ऑटोरिक्शा आकर रुकता है। बीच सड़क पर खड़े सनी देओल को देखकर वह ऑटोवाला रुक जाता है और उन्हें जैसे-तैसे अपनी ऑटो में बिठाता है। अब ये वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं इस वीडियो के पीछे की पूरी कहानी आखिर है क्या।

हाल ही में 'गदर 2' की सफलता का जश्न मना चुके सनी देओल को इस तरह वीडियो में नशे में धुत्त देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं। केआरके ने इस वीडियो को शेयर किया है उन्होंने लिखा है कि ये काफी खतरनाक है। यहां सनी जुहू में सड़क पर नशे में झूमते दिखे हैं। इस वीडियो में कैजुअस कपड़ों में सनी देओल बीच सड़क पर दिख रहे हैं। हालांकि, जब ऑटो रुकता है तो उनके चेहरे पर अलग सी स्माइल भी दिख रही है। इसके बाद ड़्राइवर उन्हें मदद करता है और ऑटो में बिठाता है।

लोगों ने कहा- लगता है 'गदर 2' की सफलता नहीं संभाल पा रहे

अब वीडियो देखकर लोग नाराज भी हैं और हैरान भी। कुछ ने कहा है- इस आदमी को क्या दिक्कत है? दस साल में एक सफल फिल्म के बाद अब वह खुद को खो रहा है। एक ने कहा- लगता है पाजी ने पूरा बोतल पे बोतल घटक लिया है। एक और ने कहा- बॉलीवुड में सब जन ड्रगिस्ट हैं । कुछ ने कहा है- क्या वो सफलता संभाल नहीं पा रहे हैं? हालांकि, कुछ ने ये भी कहा कि सनी का वीडियो जानबूझकर शेयर किया गया है ताकि लोग उनसे नफरत करें। हालांकि कुछ ने कहा है कि ये उनकी फिल्म 'सफर' की शूटिंग के सीन हैं जिसका निर्देशन शशांक उदरापुरकर कर रहे हैं। बता दें कि सनी अपने एक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि वो ड्रिंक नहीं करते।

सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर चांदी

मालूम हो, सनी देओल की अगस्त 2023 में 'गदर 2' रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित रही। बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों से गुजर रहे 'तारा सिंह' के लिए साल 2000 में आई 'गदर' का सीक्वल संजीवनी साबित हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दस हफ्तों में 525 करोड़ रुपये तो वर्ल्डवाइड 686 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल की झोली में आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बन रही फिल्म भी है जिसका नाम 'लाहौर 1947'। इस फिल्म का डायरेक्शन 'दामिनी', 'घायल' और 'घातक' जैसी फिल्में बनाने वाले राजकुमार संतोषी करेंगे। ये पहला मौका होगा जब आमिर खान और सनी देओल साथ में काम करने वाले हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.