बिड़ला संग्रहालय में देखें शैलचित्र प्रदर्शनी, हिंदी भवन में गीत धारा कार्यक्रम

Updated on 21-11-2023 12:14 PM

भोपाल। शहर में कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। मंगलवार 21 नवंबर को भी शहर में ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

शैलचित्र प्रदर्शनी - विश्व धरोहर सप्ताह के अवसर पर बिड़ला संग्रहालय में गुहा मानव के हस्ताक्षर - शैलचित्रों के रूप में प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। 25 नवंबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में डा. नारायण व्यास के संकलन को प्रदर्शित किया जा रहा है, जो कि भोपाल के आसपास के संदर्भ में है। इस प्रदर्शनी को सुबह साढ़े दस से शाम सात बजे तक देखा जा सकता है। दर्शकों के लिए प्रवेश निश्शुल्क है।

चित्र प्रदर्शनी - मप्र जनजातीय संग्रहालय में प्रदेश के आदिवासी समुदाय के चित्रकारों की चित्र प्रदर्शनी हर माह लिखंदरा दीर्घा में लगती है। किसी एक जनजातीय चित्रकार की प्रदर्शनी सह विक्रय का संयोजन शलाका नाम से किया जाता है। इसी क्रम में इस माह भील समुदाय के चित्रकार दिलीप गणावा के चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। 43वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी 30 नवंबर तक जारी रहेगी।

माह का प्रादर्श - मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में नवंबर माह के प्रादर्श के रूप में इंडोनेशिया में छाया रंगमंच के सबसे पुराने और लोकप्रिय कला वेयांग कुलित : रामा व लक्ष्मण को शामिल किया है, जिसे वर्ष 1998 में संकलित किया गया था। इस प्रादर्श का संयोजन संग्रहालय एसोसिएट डा. पी. अनुराधा ने किया है। इस प्रदर्शनी को सुबह 11 बजे से देखा जा सकता है।

चरखा प्रदर्शनी - इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में विभिन्न हिस्सों से संकलित पारम्परिक चरखों पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। शैलकला प्रदर्शनी भवन में प्रदर्शनी को सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक देखा जा सकता है।

नोवाम्ब्र न्यूमेरिक फेस्टिवल - आलियांस फ्रांसिस द भोपाल शाहपुरा में नोवाम्ब्र न्यूमेरिक फेस्टिवल नामक डिजिटल प्रदर्शनी का आयोजन 16 से 22 नवंबर तक किया जा रहा है। प्रदर्शनी की थीम डिजिटल युग में कदम रखें : रहस्योद्घाटन, प्रतिबिंब और कृतियां है। नोवाम्ब्र न्यूमेरिक फेस्टिवल में विश्व स्तर पर प्रशंसित 11 कलाकारों के लेंस के माध्यम से दिन और रात के बीच एक अंतहीन चक्र को प्रदर्शित किया जा रहा है। समय सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक है।

गीत धारा - मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति एवं हिंदी भवन न्यास के महिला शक्ति प्रकोष्ठ द्वारा गीत धारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से हिंदी भवन के महादेवी वर्मा कक्ष में होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.