भारत-पाक जंग के बीच एमपी में सिक्योरिटी अलर्ट:पुलिस अफसरों-कर्मचारियों की छुटि्टयां कैंसिल, डीजीपी ने एसपी-आईजी की मीटिंग बुलाई

Updated on 09-05-2025 03:20 PM

भारत और पाकिस्तान की जंग के बीच मध्य प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों की छुटि्टयों पर रोक लगा दी गई है, जो छुट्‌टी पर हैं उन्हें वापस ड्यूटी पर आने के लिए कहा गया है। वहीं जो पुलिस अधिकारी, कर्मचारी छुट्‌टी पर जाने के लिए आवेदन कर चुके हैं उन्हें मना किया जा रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर डीजीपी कैलाश मकवाना ने शुक्रवार को सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और रेंज आईजी, एडीजी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मीटिंग की है।

डीजीपी कैलाश मकवाना ने सभी जिलों के पुलिस अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मीटिंग की। उन्होंने सुरक्षा प्रबंधों के साथ पुलिस अफसरों को अफवाहों से बचाव के लिए फोकस कर काम करने को कहा है। बताया जाता है कि इस बैठक में सघन चेकिंग, हर वक्त अलर्ट मोड पर रहने और छोटी से छोटी सूचना पर एक्शन लेने के निर्देश अफसरों को दिए जा रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन करने को कहा जा रहा है।

सायरन का सिस्टम बनाने के निर्देश

सभी जिलों में सायरन बजाने का सिस्टम ठीक रखने और पुलिस और प्रशासन के अफसरों के बीच समन्वय बनाकर काम करने पर भी फोकस करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

डॉक्टर्स की छुटि्टयों पर भी लगेगी रोक, खाद्य, तेल की उपलब्धता रखने के निर्देश इसके पहले शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाईलेवल मीटिंग की है। इस मीटिंग में तनाव के हालातों के बीच सभी तरह की सेवाओं को दुरुस्त रखने के लिए कहा गया है। खाद्य पदार्थों, पेट्रोल, डीजल और अन्य आवश्यक सेवाओं को पूरी तरह बहाल रखने के निर्देश भी अफसरों को दिए हैं। बताया जाता है कि पुलिस की तरह डॉक्टर्स की छुटि्टयां भी निरस्त की जा सकती हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.