दूसरे चरण के कार्य 31 अगस्त तक पूरे होना मुश्किल, रूद्रसागर पर पैदल ब्रिज का निर्माण अधूरा

Updated on 25-08-2023 01:01 PM

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के नवविस्तारित क्षेत्र में आकार ले रही ‘श्री महाकाल महालोक योजना- 2’ के समस्त कार्य 31 अगस्त तक पूर्ण होना मुश्किल हैं। रूद्रसागर पर पैदल ब्रिज का निर्माण कार्य तो इस साल पूरा होता दिखाई भी नहीं देता।

महाराजवाड़ा स्कूल भवन को हैरिटेज धर्मशाला में तब्दील करने, महाकाल मैदान पर बेसमेंट पार्किंग के साथ हाकर्स जोन बनाने की योजना भी पिछड़ती दिख रही है। कुल मिलाकर महीने भर पहले कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने 31 अगस्त तक योजना के सारे काम पूरे कराने के जो निर्देश उज्जैन स्मार्ट सिटी कंपनी के इंजीनियर और ठेकेदार फर्म को दिए थे, उसका पालन होता नजर नहीं आता है।

‘श्री महाकाल महालोक योजना’ के पहले चरण में बड़ा रूद्रसागर किनारे विशाल मूर्तियों के रूप में 395 करोड़ रुपये की योजना आकार ले चुकी है, जिसका लोकार्पण गत वर्ष 11 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर चुके हैं। दूसरे चरण में 779 करोड़ रुपये के स्वीकृत 22 कार्यों में से 19 कार्य वर्तमान में प्रचलित हैं।

अक्टूबर में विधानसभा चुनाव आचार संहिता लागू होने की सुगबुगाहट है, जिससे कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने सारे कार्य 31 अगस्त तक पूर्ण कराकर सितंबर में लोकार्पित कराने के निर्देश पिछले माह 15 जुलाई को दिए थे। छोटा रुद्रसागर किनारे 21 करोड़ 52 लाख रुपये के कायाकल्प योजना के निर्माण कार्य 31 जुलाई, महाराजवाड़ा बेसमेंट पार्किंग, हाकर्स जोन, नीलकंठ वन का निर्माण 15 अगस्त से पहले पूर्ण कराने के निर्देश दिए थे।

रूद्रसागर सागर किनारे बनाई ध्यान कटी का नामकरण पौराधिक आधार पर रखने को कहा था। 7 करोड़ 53 करोड़ रुपये की लागत से महाकाल मंदिर की पश्चिम दिशा में देवास धर्मशाला की ओर आपातकालीन प्रवेश द्वार का निर्माण 15 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए थे।

हेरिटेज धर्मशाला के रूप में बन रहे महाराजवाड़ा काम्प्लेक्स और उसके आसपास लैंड स्केपिंग का काम 10 अगस्त से पहले पूर्ण कराने को कहा था। महाकाल मंदिर पहुंच के लिए सरस्वती शिशु मंदिर वाला मार्ग, बड़ा गणेश मंदिर वाला मार्ग, गंगा गार्डन से नृसिंह घाट को जोड़ने वाला मार्ग और महाकाल चौराहे का मार्ग का निर्माण 31 जुलाई से पहले पूर्ण कराने के निर्देश दिए थे। खास बात ये है कि निर्देशों के तहत एक भी काम समय सीमा में पूर्ण नहीं हो पाया है।

दीवार पर शैल चित्र लगाने में भी देरी

नीलकंठ वन पहुंच मार्ग (आर-18) किनारे बनाई पांच मीटर ऊंची, 280 मीटर लंबी दीवार पर शैल चित्र बनाकर लगाने, रूद्र सागर पैदल पुल का निर्माण, अन्नक्षेत्र एवं प्रवचन हॉल को हटाकर वैदिक थीम पर तैयार किये जा रहे लैंडस्केपिंग एवं शिखर दर्शन का कार्य भी बहुत धीमा चला है। इन कार्यों की गति को लेकर पिछले माह कलेक्टर ने नाराजगी भी जताई थी।

वेटिंग हाल का निर्माण भी पिछड़ा

उज्जैन विकास प्राधिकरण 23 करोड़ रुपये से महाकाल मंदिर परिसर में बनाए जा रहे नए वेटिंग हाल का निर्माण भी पिछड़ा है। दावा किया गया था कि इसका निर्माण भी 31 अगस्त से पहले पूर्ण करवा लिया जाएगा। इस हाल के बनने से भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी। आंतरिक निर्माण कार्यों की वजह से महाकाल मंदिर परिसर का क्षेत्रफल 25 हजार से 78 हजार वर्गफीट हो जाएगा। मंदिर में जलस्तंभ, पाथवे, क्लेडिंग, नए वेटिंग हाल से गणेश मंडपम जाने का मार्ग, टनल-1 से कार्तिकेय मंडपम तक का कार्य, नंदी हाल के रिनोवेशन का कार्य 15 अगस्त तक पूर्ण कराने का दावा था।

ये काम चालू ही न हुए

महाकाल महालोक योजना-2 में शामिल इंदौर गेट रेलवे स्टेशने महाकाल महालोक तक 209 करोड़ रुपये से रोप-वे बनाने का काम, कमल तालाब में लाइट एंड साउंड शो और बड़े रूद्रसागर में थ्री डी वाटर स्क्रीन प्रोजेक्शन शो के जरिये ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के प्राकट्य और उज्जयिनी की गौरव गाथा सुनाने काे 32 करोड़ रुपये का काम शुरू ही न हो सका है। जबकि इस कार्य के लिए राशि मंजूर हुए कई महीने बित चुके हैं। रामघाट को पुरातन स्वरूप में निखारने पर लगी रोक भी अब तक नहीं हट सकी है। इस कारण स्वीकृत 13 करोड़ रुपये का काम ठप्प पड़ा है।

स्मार्ट सिटी के कार्यकारी निदेशक ने किया निरीक्षण

कार्यों को गति देने के लिए स्मार्ट सिटी कंपनी के कार्यकारी निदेशक रोशन कुमार सिंह ने गुरुवार को निरीक्षण किया। उन्होंने काम गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इंजीनियराें से कहा कि निगरानी ठीक होगी तो काम तेजी से निश्चित होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.