एसडीएम ने बुलाई बैठक:24 कोचिंग संस्थानों ने लिखकर दिया- बेसमेंट में कोई गतिविधि नहीं चल रही

Updated on 30-08-2024 12:32 PM

दिल्ली में कोचिंग के बेसमेंट में हुई घटना के बाद भोपाल की कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा इंतजाम की अनदेखी की जा रही थी। कोचिंग संस्थानों के बेसमेंट में पार्किंग के अलावा अन्य गतिविधियां चल रही थीं। एक महीने के बाद 24 बड़े कोचिंग संस्थानों ने एमपी नगर एसडीएम आशुतोष शर्मा को लिखित में दिया है कि बेसमेंट में सिर्फ पार्किंग ही कराएंगे।

इसके अलावा फायर एनओसी के साथ ही अन्य तरह के सुरक्षा इंतजाम भी कर रहे हैं। एसडीएम ने कहा कि 4 सितंबर के बाद उनकी टीम कोचिंग संस्थानों का कभी भी निरीक्षण कर सकती है। अगर इस दौरान गाइड लाइन का पालन नहीं मिला, तो कोचिंग संस्थान सील किए जाएंगे। एसडीएम शर्मा ने बताया कि गुरुवार दोपहर कार्यालय में सभी प्रमुख कोचिंग संस्थानों की बैठक में यह निर्देश दिए।

उन्हें आग से बचाव के साधनों, फायर एनओसी, बिजली की एनओसी, लिफ्ट ऑडिट की जानकारी, आपताकालीन निकास, प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था, विद्यार्थी एवं कर्मचारियों को आपदा संबंधी प्रशिक्षण एवं भवन के सामान्य रख-रखाव समेत 8 बिंदुओं पर सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

कुछ संस्थानों ने बताया कि उन्होंने फायर ऑडिट कराया है, तो कुछ ने लिफ्ट और इलेक्ट्रिफिकेशन ऑडिट कराया है। सभी ने 4 अगस्त तक सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम करने का आश्वासन लिखित में दिया है। एमपी नगर में 40 बड़ी कोचिंग समेत 100 से ज्यादा कोचिंग संस्थान संचालित हो रहे हैं। 40 कोचिंग संचालकों को बुलाया था। इनमें 24 संचालक आए। 16 नहीं आने वाले कोचिंग संचालकों को नोटिस दिए जा रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.