स्कॉच अवार्ड-2022 से म.प्र. गृह निर्माण मंडल का सिटीजन पोर्टल हुआ सम्मानित

Updated on 04-02-2023 04:56 PM

म.प्र. गृह निर्माण एवं अधो-संरचना मंडल के "ऑनलाइन सिटीजन पोर्टल" को प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड-2022 से सम्मानित किया गया है। गृह निर्माण के अध्यक्ष श्री आशुतोष तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के विजन न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन के तहत, मंडल द्वारा अपने आवंटियों को सुरक्षित पारदर्शी एवं कही से भी कभी भी भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऑनलाईन सिटिजन पोर्टल में एक लाख 40 हजार आवंटियों के खाते ऑनलाईन उपलब्ध कराये गये है। मंडल के आवंटियों हेतु सम्पतियों की किश्त, लीज रेंट, MLC CSC आदि जमा करने हेतु ऑनलाईन सुविधा उपलब्ध है। उक्त सुविधा हेतु आवंटियों को कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होता है।

अध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया कि आवंटियों की सहायता हेतु मुख्यालय स्तर पर whatsapp helpdesk ( 79742 64023) भी स्थापित कि गई है, जिससे आवंटियों के ऑनलाईन खातों से सम्बन्धित समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। विगत वितीय वर्ष मे 4989 आवंटियों द्वारा पोर्टल से ₹3 करोड़ 39 लाख रूपये का ऑनलाइन भुगतान किया गया था। चालू वित्तीय वर्ष में 22 जनवरी 2023 तक 9700 आवंटियों द्वारा 14 करोड़ 39 लाख रूपये का भुगतान किया गया है। आवंटियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध मंडल द्वारा म.प्र लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 की धारा 3 के तहत अधिसूचित मंडल की सभी 15 सेवाएँ (सम्पत्ति का नामांतरण/हस्तांतरण, NOC आदि) ऑनलाईन उपलब्ध कराई गई है।

अध्यक्ष श्री तिवारी ने टीम के सदस्यों आयुक्त श्री चंद्रमौलि शुक्ल, संपदा अधिकारी श्रीमती बिदिशा मुखर्जी, श्री अजय शाह एवं श्री आशीष निगम के सफलता के लिए बधाई दी।

आयुक्त म.प्र. गृह निर्माण मंडल श्री चंद्रमौलि शुक्ल ने बताया कि लोक सेवा गारंटी में आवेदक को अपना आवेदन मय आवश्यक दस्तावेज एवं देय शुल्क ऑनलाईन ही जमा करना होता है। आवेदक अपने आवेदन की प्रगति का ऑनलाईन अवलोकन कर सकते है एवं उन्हें प्रत्येक सूचना अपने पंजीकृत मोबाईल न. पर SMS के माध्यम से प्राप्त होती है। आवंटी को अपना Digitally Signed प्रमाण-पत्र ऑनलाईन ही प्राप्त हो रहा है। सम्पूर्ण प्रक्रिया की सतत ऑनलाईन निगरानी मंडल के अधिकारीयों द्वारा कि जा रही है।

ऑनलाईन सुविधा के लागू होने के बाद आवंटियों को अपने काम के लिए बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ते, साथ ही सम्पूर्ण प्रक्रिया हेतु तय समय-सीमा के अनुसार कार्यवाही हो रही है। सभी सेवाओं हेतु मंडल की वेबसाईट www.mphousing.in पर उपलब्ध आवंटी पोर्टल से ऑनलाईन ही आवेदन करना होता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.