द केरल स्टोरी बैन पर आज SC में सुनवाई, ये है विवाद की वजह

Updated on 12-05-2023 08:27 PM

 सुप्रीम कोर्ट आज (शुक्रवार) फिल्म द केरल स्टोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार और तमिलनाडु में इसके प्रदर्शन पर प्रतिबंध के खिलाफ चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा। फिल्म निर्माताओं की ओर से पेश अधिवक्ता हरीश साल्वे ने CJI डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के सामन याचिका का जिक्र किया। साल्वे ने कहा, 'हमें हर दिन नुकसान हो रहा है। अब दूसरे राज्यों ने भी कहा है कि हम ऐसा ही करने जा रहे हैं। यह एक जल्दबाजी का आदेश है।'

द केरल स्टोरी रोक पर सुनवाई

बुधवार को फिल्म निर्माता की ओर से पेश वकील हरीश साल्वे ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने मामले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बंगाल और तमिलनाडु सरकार ने मूवी पर रोक लगा दी है। अदालत जल्द मामले पर सुनवाई करें। हरीश साल्वे ने कहा, ''निर्माता को रोजाना नुकसान हो रहा है।'' उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए पीठ ने याचिका को 12 मई को सुनवाई पर मंजूरी दी।

हरियाणा में टैक्स फ्री

उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश के बाद अब हरियाणा में द केरल स्टोरी को टैक्स फ्री कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसकी जानकारी है। कैबिनेट बैठक में इस फिल्म पर मंगलवार को चर्चा हुई थी। फिल्म को टैक्स फ्री करने के प्रस्ताव पर सीएम ने कहा था कि अभी कमेटी देख रही है। उसके बाद ही फैसला लिया जाएगा। बुधवार रात उन्होंने द केरल स्टोरी टैक्स फ्री करने की घोषणा कर दी।

अपनी बेटी के साथ देखें फिल्म-असम सीएम

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को अपने परिवार और कैबिनेट टीम के साथ द केरल स्टोरी फिल्म देखी। इसको देखने के बाद उन्होंने कहा, ''मूवी को बैन करने की जरूरत नहीं है। इसकी स्टोरी किसी समुदाय का विरोध नहीं करती बल्कि ये आतंकवाद के खिलाफ है।'' उन्होंने कहा कि लोग अपनी बेटियों के साथ इस फिल्म को देखें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.