SBI ने 200 रुपये प्रीमियम लिया पर नहीं दिया लाभ, अब देने होंगे 4.15 लाख

Updated on 15-09-2023 12:39 PM

भोपाल। जिला उपभोक्ता आयोग ने भारतीय स्टेट बैंक के विरुद्ध सेवा में कमी के मामले में 4.15 लाख रुपये के हर्जाना देने का निर्णय सुनाया है। दरअसल, भोपाल के वल्लभ नगर निवासी बृहस्पति पटेल ने भारतीय स्टेट बैंक की हबीबगंज शाखा के प्रबंधक के खिलाफ 2016 में याचिका लगाई थी। उपभोक्ता ने शिकायत की थी कि उनकी माता गुलाब कली पटेल का एक बैंक में बचत खाता था।

बैंक द्वारा बताया गया था कि एक बीमा योजना शुरू की गई है, जिसका वार्षिक प्रीमियम 200 रुपये है जो खाते से स्वत: काट ली जाएगी। इसके लिए अलग से प्रीमियम जमा करने की आवश्यकता नहीं रहेगी और खाताधारक की मृत्यु हो जाने पर नामिनी को चार लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

उपभोक्ता ने बीमा करा लिया, लेकिन जब खाताधारक की दुर्घटना में मौत हो गई तो उसे बीमा राशि नहीं दी गई। मामले में सुनवाई के बाद जिला आयोग के अध्यक्ष योगेश दत्त शुक्ल एवं सदस्य डा. प्रतिभा पांडेय की बेंच ने चार लाख रुपये बीमा राशि के साथ 15 हजार रुपये मानसिक क्षतिपूर्ति राशि भी बैंक को देने का निर्णय सुनाया है।

बैंक के तर्क को कर दिया खारिज

बैंक ने आयोग में तर्क रखा कि खाताधारक के खाते से समय पर किस्त नहीं काटी जा सकी। इस कारण भुगतान करने में कठिनाई है, जबकि उनके खाते में पर्याप्त राशि मौजूद है। जिला आयोग ने इस तर्क को खारिज कर दिया और कहा कि बैंक ने सेवा देने में कमी की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.