पुणे की बैंक में सौरभ के 3 करोड़ रुपए डिपॉजिट:नवोदय हॉस्पिटल संचालक डॉ. अग्रवाल ने अविरल कंस्ट्रक्शन-चेतन को दिए थे 6.5 करोड़

Updated on 17-04-2025 12:51 PM

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट में भोपाल के डॉ. श्याम अग्रवाल और आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बीच करीबी कारोबारी रिश्तों के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। 8 अप्रैल को भोपाल की ईडी कोर्ट में पेश चार्जशीट के अनुसार डॉ. अग्रवाल ने सौरभ एंड कंपनी को फंडिंग के नाम पर करोड़ों रुपए दिए थे।

चार्जशीट के अनुसार आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की कमाई के कारोबार में सहभागी बने भोपाल के नवोदय कैंसर हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के संचालक श्याम अग्रवाल ने सौरभ एंड कम्पनी को साढ़े छह करोड़ रुपए दिए थे। इसके अलावा सौरभ शर्मा ने पुणे की मनो-दीप नागरिक सहकारी पत-संस्थान में पांच दिन के भीतर करीब तीन करोड़ रुपए जमा किए थे।

चार्जशीट की पड़ताल में सामने आया कि नवोदय कैंसर एंड रिसर्च सेंटर के संचालक डॉ. श्याम अग्रवाल ने सौरभ की कम्पनी अविरल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को फंडिंग की थी। डॉ. अग्रवाल ने ईडी को दिए बयान में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए फंडिंग करने की जानकारी दी थी। हालांकि ईडी ने जब डॉ. अग्रवाल के बयान की पुष्टि के लिए सौरभ की कंपनी के खाते खंगाले तो पता चला कि दोनों के बीच बगैर किसी तरह की लिखा-पढ़ी के करोड़ों रुपए का लेन-देन हुआ था। इसके बाद ईडी ने डॉ. श्याम अग्रवाल के इंद्रपुरी स्थित आवास पर छापेमारी भी की थी। अग्रवाल ने अविरल बिल्डिंग कम्पनी में पांच करोड़ और शरद जायसवाल के खाते में डेढ़ करोड़ रुपए जमा किए गए थे।

पुणे की मनो-दीप नागरिक सहकारी बैंक में भी तीन करोड़ जमा

सौरभ शर्मा ने पुणे की मनो-दीप नागरिक सहकारी पत-संस्थान नामक बैंक में दो करोड़ 99 लाख 95 हजार रुपए जमा किए थे। ईडी ने इसी के चलते जिस दिन डॉ श्याम अग्रवाल के यहां छापेमारी की उसी दिन पुणे के इस बैंक में भी छापा मारा था। इसके अकाउंट की डिटेल से पता चला है कि सौरभ शर्मा ने 3 अक्टूबर 2023 से 7 अक्टूबर 2023 के बीच यहां 10 बार में दो करोड़ 99 लाख 95 हजार रुपए जमा किए थे। ईडी की जांच में यह बात भी सामने आई है कि सौरभ के पास अवैध स्त्रोत से इतना पैसा आ रहा था कि वह राशि को ठिकाने लगाने के सही तरीके भी तय नहीं कर पा रहा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.