सर्व मित्र सीकरी: उस पहले वकील को जानिए जो डायरेक्ट बने सुप्रीम कोर्ट के जज

Updated on 20-05-2023 06:55 PM
नई दिल्‍ली: वकालत की पढ़ाई करते हुए छात्र सुप्रीम कोर्ट के सामने जिरह के सपने देखते हैं। निचली अदालतों से लेकर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने का सफर लंबा है। कुछ जल्दी पहुंचते हैं, कुछ देर से। जज बनने के लिए तो और कड़े इम्तिहानों से गुजरना होता है। विरले ही होते हैं जिन्‍हें सीधे सुप्रीम कोर्ट का जज बनने का मौका मिलता है। सीनियर एडवोकेट केवी विश्‍वनाथन उन चुनिंदा लोगों में से हैं। वह सीधे बार से सुप्रीम कोर्ट जज बनने वाले वकीलों की दुर्लभ लिस्ट में शुमार हो गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली। वह 11 अगस्त 2030 के बाद चीफ जस्टिस बनेंगे और 25 मई 2031 को रिटायर होंगे। क्‍या आप जानते हैं कि बार से सीधे सुप्रीम कोर्ट जज बनने वाले पहले वकील कौन थे? उनका नाम था सर्व मित्र सीकरी। 3 फरवरी 1964 को उन्हें SC जज बनाया गया। 22 जनवरी 1971 को वह देश के 13वें चीफ जस्टिस नियुक्त हुए। बार से सीधे सीजेआई बनने वाले वह पहले व्यक्ति हैं। उनके बाद जस्टिस यूयू ललित दूसरे ऐसे सीजेआई रहे जो बार से आए थे।


सुप्रीम कोर्ट का जज बनने की योग्यता

संविधान के अनुच्छेद 124(3) में सुप्रीम कोर्ट के जज की योग्यता का जिक्र है। इसके अनुसार, जज बनने के इच्‍छुक व्‍यक्ति को:
  • भारत का नागरिक होना चाहिए
  • कम से कम पांच साल तक हाई कोर्ट जज रहा हो या उसी स्‍तर की दो या ज्यादा अदालतों में लगातार 5 साल जज रहा हो
  • हाई कोर्ट में कम से कम 10 साल तक वकालत की हो या उसी स्तर की दो या ज्यादा अदालतों में लगातार 10 साल वकील रहा हो
  • राष्ट्रपति के विचार में सम्मानित न्यायवादी हो

    कौन थे सर्व मित्र सीकरी

    लाहौर में जन्मे सर्व मित्र सीकरी लंदन जाकर मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते थे, फिर मन कानून में रम गया। वापस आने से पहले वहां पर बैरिस्‍टर रहे। लाहौर हाई कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की। स्वतंत्रता के बाद, 1949 में उन्हें पंजाब का असिस्टेंट एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया। बाद में वह राज्‍य के एडवोकेट जनरल बने। 1964 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट जज के रूप में नामित किया गया। 1971 में वह भारत के 13वें चीफ जस्टिस बने। 1973 में रिटायरमेंट के बाद वह पब्लिक लाइफ से दूर हुए। पार्किंसन बीमारी ने घेर लिया था। 24 सितंबर, 1992 को जस्टिस सीकरी का निधन हो गया।
  • बार से सीधे सुप्रीम कोर्ट के जज बने ये वकील

    अब तक कुल 10 सीनियर एडवोकेट्स को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया जा चुका है। इनमें एसएम सीकरी, एससी रॉय, कुलदीप सिंह, संतोष हेगड़े, रोहिंटन फली नरीमन, यूयू ललित, एल नागेश्वर राव, इंदु मल्होत्रा, पीएस नरसिम्हा और केवी विश्‍वनाथन शामिल हैं। पीएस नरसिम्हा और केवी विश्‍वनाथन आगे CJI बनेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.