भारत भवन में गूंजेंगी सारंगी और वायलिन की स्वरलहरियां, गौहर महल में देखें सावन शिल्प मेला

Updated on 25-08-2023 12:57 PM

भोपाल। शहर में प्रतिदिन सांस्‍कृतिक, सामाजिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। शुक्रवार 25 अगस्त को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

माह का प्रादर्श - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में माह के प्रादर्श श्रृंखला के अंतर्गत अगस्त के प्रादर्श के रूप में ग्राम उप्पुण्दा, जिला- उडुपी, कर्नाटक के लोक समुदाय से संकलित लकड़ी पर बनी बाघ की मूर्ति 'चिराटे' को दर्शकों के अवलोकन हेतु प्रदर्शित किया गया है। मानव संग्रहालय में आप इसका अवलोकन सुबह 11 बजे से कर सकते हैं।

माह का प्रादर्श - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में माह के प्रादर्श श्रृंखला के अंतर्गत अगस्त के प्रादर्श के रूप में ग्राम उप्पुण्दा, जिला- उडुपी, कर्नाटक के लोक समुदाय से संकलित लकड़ी पर बनी बाघ की मूर्ति 'चिराटे' को दर्शकों के अवलोकन हेतु प्रदर्शित किया गया है। मानव संग्रहालय में आप इसका अवलोकन सुबह 11 बजे से कर सकते हैं।

चित्र प्रदर्शनी - मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में गोंड समुदाय के चित्रकार यशवंत धुर्वे के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। 40वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी अगस्त माह के अंत तक रहेगी। इसे सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक देखा जा सकता है। इसी तरह होटल ताज लेक फ्रंट में चित्रकार और पुरातत्ववेत्ता स्व सचिदा नागदेव द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी रंगस्मृति का आयोजन किया जा रहा है। होटल के प्रथम तल में प्रदर्शनी को सुबह 11 बजे से रात नौ बजे तक देखा जा सकता है।

छायाचित्र प्रदर्शनी - मप्र राज्य संग्रहालय में संचालनालय पुरातत्व एवं अभिलेखागार द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जंग-ए-आजादी का सफरनामा पर दुर्लभ अभिलेखों एवं छायाचित्रों को यहां देखा जा सकता है। आप इसे सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक देख सकते हैं।

सावन शिल्प मेला - गौहर महल में इन दिनों सावन शिल्प मेला चल रहा है। यहां से आप अनेक तरह के हाथ से निर्मित शिल्प एवं साड़ियां, सूट मटेरियल आदि खरीद सकते हैं। यह मेला 28 अगस्त तक चलेगा। इसे दोपहर 01 से रात 09 बजे तक देखा जा सकता है।

श्रावण मेला - भोपाल हाट परिसर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा श्रावण मेला का आयोजन किया जा रहा है।मप्र के विभिन्न जिलों केस्वसहायता समूह अपने उत्पाद यहां लेकर आए हैं। समय दोपहर एक बजे से रात नौ बजे तक है।

हिंडोला उत्सव - पुराने शहर के लखेरापुरा स्थित श्रीजी मंदिर में हिंडोला उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें प्रभु श्रीनाथजी हरी-भरी डालियों से बने झूले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। समय - शाम साढ़े छह बजे।

बादल राग समारोह - भारत भवन में बादल राग समारोह का आयोजन 24 से 27 अगस्त किया जा रहा है। आज समारोह के दूसरे दिन शाम सात बजे हनीफ हुसैन और जावेद खान सारंगी वादन का जुगलबंदी कार्यक्रम पेश करेंगे। इसके बाद शाम 7:40 बजे वायलिन विरासत पर तीन पीढ़ियों का वायलिन वादन होगा, इसमें एन राजम, संगीता शंकर, रागिनी शंकर, नंदिनी शंकर वायलिन की प्रस्तुति देंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.