संत हिरदाराम नगर स्टेशन को कार्गो हब बनाया जाएगा : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

Updated on 06-11-2023 12:52 PM

संत हिरदाराम नगर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि संत हिरदाराम नगर स्टेशन को कार्गो हब के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पर वंदे भारत ट्रेन का स्टापेज भी जल्द किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए रेल मंत्री ने यह घोषणा की।

रविवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भोपाल की हुजूर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। वे यहां भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित बैठक को संबोधित करने आए थे। भारत विकास परिषद द्वारा यह बैठक संत हिरदाराम नगर में आयोजित की गई। जहां वैष्णव ने स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। संत नगर की बैठक के बाद रेलमंत्री ने हुजूर के फंदा क्षेत्र का भी दौरा किया जहां हरिहर नगर में उन्होंने हिंदू कुल गौरव महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने फंदा में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा भी की। इस दौरान अश्विनी वैष्णव सरल अंदाज में कार्यकर्ताओं से संवाद करते नजर आए। परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि - हुजूर विधानसभा विकास में अग्रणी विधानसभा है। यहाँ आधुनिक ढांचे पर विकास का माडल तैयार किया गया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार और विधायक रामेश्वर शर्मा के प्रयासों से हुजूर के हर कोने में प्रगति और तरक्की साफ देखी जा सकती है। इस विकास और तरक्की के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है। जब केन्द्र और राज्य दोनों में विकास प्रिय सरकारें होंगी तो नागरिक प्रगति के नये आयाम स्थापित किए जाएंगे।

वंदे भारत ट्रेन का स्टापेज जल्द

बैठक को संबोधित करते हुए रेलमंत्री ने कहा कि संत हिरदाराम नगर भोपाल ही नहीं प्रदेश का प्रमुख व्यवसायिक व व्यापारिक केन्द्रों में एक है। इसी महत्वता को ध्यान में रखकर यहां कार्गो हब बनाया जाएगा। संत नगर रेलवे स्टेशन को रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है । वंदे भारत ट्रेन का स्टापेज भी दिया जाएगा। जिससे नागरिक सुविधा के साथ व्यवसायिक गतिविधियों में भी बढ़ोत्तरी होगी। दौरे के दौरान रेल मंत्री ने फंदा क्षेत्र में भी भ्रमण किया। पहले उन्होंने हरिहर नगर में महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया बाद में उन्होंने फंदा में ही स्थानीय नागरिकों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की। इस दौरान वे सहज अंदाज में युवाओं से संवाद करते नजर आए। इस अवसर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.