जेल में संजय को एनकाउंटर का डर था पूर्व IPS अधिकारी ने संजय दत्त को लेकर किया दावा

Updated on 25-11-2023 03:55 PM

जब संजय दत्त को आर्थर रोड जेल से पुणे की यरवदा जेल में ट्रांसफर किया जा रहा था, तब वो बहुत घबराए हुए थे। इतना ही नहीं वो डर से कांप रहे थे और पसीने से लथपथ हो गए थे। दरअसल, संजय दत्त की जेल ट्रांसफर की खबर मीडिया में फैल गई थी। उन्हें देखने के लिए बड़ी तादाद में लोग और मीडिया वाले जेल के बाहर जमा हो गए थे। इस भीड़ की वजह से संजय दत्त को डर था कि भीड़ में कहीं उनका एनकाउंटर ना हो जाए। इस बात का खुलासा पूर्व IPS ऑफिसर मीरां चड्ढा बोरवणकर ने किया है।

पूर्व IPS अधिकारी ने संजय के जेल के किस्सों को शेयर किया
पूर्व IPS अधिकारी मीरां चड्ढा बोरवणकर ने मैडम कमिश्नर: द एक्स्ट्राऑर्डिनरी लाइफ ऑफ एन इंडियन पुलिस चीफ नाम से एक बुक लॉन्च की है। इस बुक में उन्होंने संजय दत्त के जेल के कुछ अनसुने किस्सों का खुलासा किया है।

इसी किताब के सिलसिले में उन्होंने Cyrus Says को दिए इंटरव्यू में कहा है- दत्त को डर था कि वो ट्रांसफर के दौरान किसी एनकाउंटर में मारे जाएंगे। वो इतने डरे हुए थे कि उन्हें पसीना आने लगा था। उनका कहना था कि उन्हें बुखार हो गया है और वो दूसरे जेल नहीं जा पाएंगे।

इसी बीच उनके आर्थर रोड जेल से बाहर निकलने की खबर लीक हो गई और जेल के गेट के बाहर भारी भीड़ जमा होने लगी।

भीड़ की वजह से हमने इस ट्रांसफर को पोस्टपोन करने का फैसला किया। फिर दत्त से कहा गया कि वो इन चीजों पर ज्यादा ना रिएक्ट करें। उन्हें यह भी समझाया गया है कि एनकाउंटर के बारे में उनकी आशंका गलत है। कुछ समय बाद हम उन्हें आर्थर रोड जेल से पुणे की यरवदा जेल ले जाने में सफल रहे।

जेल में दत्त को नहीं मिला स्पेशल ट्रीटमेंट
मीरान चड्ढा ने आगे कहा- उन दिनों ये बातें बहुत ज्यादा सुर्खियों में थीं कि जेल में दत्त को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। मगर ऐसा नहीं था। वह आमतौर पर जेल में अच्छे थे क्योंकि उनकी पैरोल और जेल में छुट्टी उनके बिहेवियर पर ही निर्भर थी। अगर उन्होंने अच्छा व्यवहार नहीं किया होता, तो हम उन्हें छुट्टी या पैरोल की परमिशन नहीं देते। इतना ही नहीं वह जेल में काम भी करते थे।

इसी इंटरव्यू में मीरां चड्ढा बोरवणकर ने इस सवाल का जवाब दिया कि क्या संजय दत्त को जेल के अंदर घर का मिल रहा था। इस पर उन्होंने कहा कि जब भी बड़े नेता, एक्टर और एक्ट्रेसेस जेल के अंदर आते हैं, तो उन्हें लगता है कि वो VIP हैं। जब दत्त आर्थर रोड जेल में थे, तब वे अंडर ट्रायल पर थे। इस कारण उन्हें वहां पर घर के खाने की परमिशन मिली थीं। फिर जब उन पर जुर्म साबित हो गया और उन्हें यरवदा जेल में शिफ्ट किया गया, तब मजिस्ट्रेट के फैसले के बाद इस परमिशन में बदलाव किए गए थे।

मुंबई धमाकों में आया था नाम, 6 साल की सजा सुनाई गई थी
1993 में संजय दत्त को TADA एक्ट के तहत 6 साल की सजा सुनाई गई थी। उन पर मुंबई में बम ब्लास्ट में इस्तेमाल हुए हथियार हो अपने घर में रखने का आरोप लगा था।

संजय दत्त को पहले 6 साल की सजा हुई जिसे बाद में घटाकर 5 साल कर दी गई। 19 अप्रैल 1993 को संजय पहली बार जेल गए। इसके बाद 1993 से लेकर 2016 तक वे कई बार जेल गए। हालांकि 2016 में उन्होंने अपने 5 साल की कारावास पूरी कर ली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.