संपदा 2.0 : मध्य प्रदेश में एक साल बाद भी कहीं सर्वर डाउन, तो कहीं ओटीपी नहीं आने की समस्या

Updated on 05-09-2025 12:12 PM
भोपाल। जमीन और आवास की घर बैठे, फेसलेस और सुरक्षित रजिस्ट्री की सुविधा के साथ प्रारंभ किए गए संपदा 2.0 सॉफ्टवेयर के लगभग एक वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इसके बाद भी इसमें कभी सर्वर डाउन, तो कभी ओटीपी नहीं आने की समस्या हो रही है। नामांतरण कराने में सबसे अधिक दिक्कत आ रही है।कारण, एक खसरा के अलग-अलग भाग के सभी भूमि मालिकों को ओटीपी भेजकर सहमति ली जाती है। भले ही क्रेता ने किसी एक भाग को खरीदा है। ऐसे में सभी भूमि मालिकों को खोजना चुनौती है। किसी एक का भी ओटीपी नहीं मिलता, तो जमीन का नामांतरण नहीं हो पाता।

बता दें कि 10 अक्टूबर 2024 को भोपाल से मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने इस पोर्टल का शुभारंभ किया था। इसमें रजिस्ट्री के लिए गवाह लेकर जाने की भी आवश्यकता नहीं पड़ती।

'नईदुनिया' ने प्रदेश के 15 जिलों के संपत्ति खरीददारों, पटवारियों और स्टांप वेंडरों से बात की तो अलग-अलग तरह की परेशानियां सामने आईं। वेंडरों ने बताया कि सर्वर बंद होने की समस्या अप्रैल 2025 के बाद से नहीं आ रही है, पर अभी कई बार सर्वर धीमा होने से कहीं ओटीपी में आने में समय लग रहा है तो कहीं भुगतान में।

कहां कैसी दिक्कतें

राजगढ़ - पटवारी द्वारा नामांतरण के लिए के लिए कई बार फाइल अपलोड नहीं हो पाती। पूरे जिले में यह समस्या है। नामांतरण में नाम परिवर्तन नहीं हो पाना बड़ी समस्या है। इसे लेकर 29 अगस्त क़ो जिलेभर के पटवारियों ने शासन के नाम ज्ञापन सौंपकर संपदा 2.0 पोर्टल में सुधार की मांग की थी।

गुना - पुराने संपदा पोर्टल में पहले जब भी रजिस्ट्री होती थी, तो तत्काल सूचना पटवारी के सिस्टम में पहुंच जाती थी। यहां पटवारी के क्लिक करते ही पी 2 (प्रपत्र जो संपत्ति के स्वामित्व परिवर्तन के लिए जरूरी है) जारी हो जाता था। संपदा 2.0 में सिस्टम को सूचना ही विलंब से मिल रही है। यदि नाम पर क्लिक भी कर दें, तो 10-15 दिन तक लंबित रहती है।

बैतूल - पटवारी संघ के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने बताया कि संपदा-2 पोर्टल पर रजिस्ट्री के बाद नामांतरण करने की प्रक्रिया को आनलाइन आगे बढ़ा देते हैं, लेकिन वह लंबित ही बताता है। वेब जीआइएस 02 पोर्टल की समस्या को दूर करने के लिए भी शासन से मांग भी की गई है। इससे नामांतरण ही नही बल्कि राजस्व विभाग के अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

यह समस्याएं भी

  • संपदा 2.0 में मिसल बंदोबस्त का रिकॉर्ड हटा दिया गया। ऐसे में पटवारियों को यह पता करने में पसीना आ रहा है कि पहले कोई जमीन किसके नाम पर थी। पहले 1959 तक का रिकॉर्ड मिल जा रहा था।
  • कई बार खसरा ही डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।
  • खसरा, समग्र आईडी और आधार को लिंक करने में भी कई बार सफलता नहीं मिलती। जमीन के डायवर्जन के दौरान चालान बनाने के लिए ई-केवायसी की आवश्यकता होती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.