मप्र बोर्ड के विद्यालयों में नौवीं कक्षा में नामांकन के लिए समग्र आइडी जरूरी नहीं

Updated on 14-10-2023 01:24 PM
भोपाल। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने नौवीं कक्षा में विद्यार्थियों के नामांकन में समग्र की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। आनलाइन नामांकन आवेदन में अब टीसी या स्कालर रजिस्टर के आधार पर भरी गई जानकारी के आधार पर भी नामांकन होंगे। इस संबंध में माशिमं ने निर्देश जारी कर दिए है।

इसलिए हो रही थी परेशानी

दरअसल माध्यमिक शिक्षा मंडल शैक्षणिक सत्र 2023-24 में नौवीं कक्षा के नामांकन के लिए समग्र आइडी को अनिवार्य कर दिया था। इसमें आधार कार्ड भी ईकेवायसी करना है, जबकि सरकारी स्कूलों में ग्रामीण क्षेत्र के लाखों विद्यार्थियों के समग्र व आधार कार्ड में गलती है। मंडल ने इसमें सुधार के लिए स्कूल प्राचार्यों को अधिकृत भी किया। इसके बावजूद इसके नियमों के कारण इनमें सुधार हो पाना संभव नहीं हो पा रहा था। ऐसे परेशान कई सरकारी स्कूल के प्राचार्यों ने मंडल सचिव केडी त्रिपाठी को पत्र लिखे। इसके बाद मंडल सचिव ने समग्र की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है।

31 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

अब आनलाइन नामांकन आवेदन में स्कालर रजिस्टर या टीसी के आधार पर भरी गई जानकारी मान्य होगी। स्कालर या टीसी की जानकारी से समग्र आइडी की जानकारी अलग होती है, तो यह डाटा समग्र को भेजा जाएगा। इससे समग्र में सुधार किया जा सकता है। लेकिन मंडल द्वारा स्कालर या टीसी के आधार पर भरी गई जानकारी के आधार पर ही विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म भरवाए जाएंगे। नौवीं के विद्यार्थियों के नामांकन आवेदन-पत्र भरने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक है।

यह रहेगी प्रक्रिया

प्रत्येक विद्यार्थी का नामांकन आवेदन-पत्र भरते समय संबंधित छात्र की समग्र आइडी अंकित करना होगा। नौवीं के विद्यार्थी का एमपी आनलाइन के पोर्टल पर समग्र आइडी अंकित करते ही उसमें दर्ज छात्र/ छात्रा की सभी जानकारियां जैसे छात्र का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि आदि स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। प्रदर्शित जानकारी सही होने की स्थिति में सीधे नामांकन आवेदन-पत्र भरे जाएंगे। समग्र आइडी की जानकारी में भिन्नता होने पर संस्था अभिलेख (स्कालर रजिस्टर/ टीसी) के अनुसार छात्र की जानकारी में सुधार/संशोधन कर नामांकन आवेदन-पत्र भरे जाएंगे। यदि विद्यार्थी की समग्र आइडी की जानकारी संस्था अभिलेख से भिन्न है, तो भिन्न वाले भाग की जानकारी समग्र डाटाबेस में साझा की जाएगी। लेकिन नामांकन आवेदन पत्र संशोधित जानकारी के आधार पर ही भरे जाएंगे। कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के नवीन नामांकित हो रहे परीक्षार्थियों के लिए समग्र आईडी अंकित करने पर समग्र डाटाबेस में दर्ज जानकारी जैसे छात्र का नाम, पिता का नाम, माता का नाम एवं जन्मतिथि आदि नामांकन फार्म में आटोफिल होकर प्रदर्शित होगी। उक्त जानकारी में संशोधन की अनुमति होगी, लेकिन संशोधन की स्थिति में मिसमेच की जानकारी दर्ज की जाएगी। समग्र आइडी में उल्लेखित जन्मतिथि में संशोधन किए जाने की स्थिति में संस्था स्कालर-पंजी की प्राचार्य द्वारा प्रमाणित प्रति पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.