1000 लेकर मुंबई आए थे सलमान के पिता, अमिताभ से भी ज्यादा थी फीस, लिखते थे दोस्‍तों के लव लेटर

Updated on 24-11-2023 03:14 PM
वो खान जिन्होंने इंडस्ट्री को सलमान खान दिया। वो दिग्गज जिन्होंने स्क्रीनराइटर्स को पहचान दी। वो लेखक जिन्होंने हीरो से ज्यादा फीस ली। जी हां, ऐसे शख्स कोई और नहीं बल्कि सलीम खान हैं जिन्होंने लंबा करियर हिंदी सिनेमा में जिया है। सिर्फ नाम नहीं कमाया बल्कि कई क्रांतिकारी काम भी किए हैं जिनकी बदौलत ही इंडस्ट्री में राइटर्स को सम्मान मिला और पैसा भी। 24 नवंबर को 1935 में मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मे सलीम खान के बर्थडे पर आइए सुनाते हैं उनके करियर के दिलचस्प किस्से।

सलीम खान ने बेटे अरबाज खान के शो The Invincibles with Arbaaz Khan में बताया था कि उनके पास कुछ करने को नहीं था। उन्होंने बीए के बाद एमए जॉइन कर लिया था। तब वह इंदौर में थे। कॉलेज के दौरान ही उन्हें फिल्में ऑफर होने लगी थीं। एक बार तो 'लैला मजनू' और 'बाजार' जैसी फिल्में बनाने वाले के अमरनाथ आए और उनसे बोले कि तुम मुंबई चलो मैं तुम्हे एक्टर बना दूंगा। तभी उन्होंने एक हजार दिए और इस तरह वह मुंबई आ गए।

55 रुपये के कमरे में गुजारे थे दिन

88 साल के सलीम खान ने बताया कि वह शुरुआत में मरीना गेस्ट हाउस में रहते थे। तब उन्होंने खूब पापड़ बेले थे। तब 55 रुपये उन्हें एक बेड के कमरे के देने पड़े थे। शुरुआत में उन्हें छोटे छोटे रोल मिले और फिर ऐड्स भी करने लगे थे।

सलीम खान ने बतौर एक्टर भी काम किया

एक दिन सलीम खान ने जब खुद को स्क्रीन पर देखा तो उन्हें ये एहसास हुआ कि वह बड़े सुपरस्टार नहीं बन सकते। उन्हें लगा कि वह इस फील्ड में कभी दिलीप कुमार नहीं बन सकता। ऐसे में उन्होंने सोच लिया कि उन्हें इंडस्ट्री में कुछ और तलाशना पड़ा।

दोस्तों के लवलेटर लिखा करते थे सलीम खान

सलीम खान ने बताया कि जब वह कॉलेज में थे तो दोस्त उनसे लवलेटर लिखवाया करते थे। जब वह मुंबई आए तो दोस्त के ब्रेकअप तक हो गए। फिर जब उन्हें एहसास हुआ कि वह एक्टर बनने के लिए फिट नहीं है तो उन्होंने राइटिंग में करियर संवारा।

बतौर लेखक सलीम खान की पहली फिल्म

साल 1965 में ब्रिज सरदाना के लिए उन्होंने पहली बार एक फिल्म लिखी थी। ये वही फिल्म थी जिसे सलीम खान ने दादा मुनि यानी अशोक कुमार को अपनी कहानी बेची थी। उन्होंने अशोक कुमार को अपनी ये कहानी सुनाई थी तो सुनते ही दादा मुनि ने उनके हाथ में पैसे थमा दिए और कह दिया कि आज से ये कहानी उनकी हो गई।

स्क्रीन राइटर्स को सलीम-जावेद ने दिलवाई पहचान

सलीम खान और जावेद खान की जोड़ी वो है, जिन्होंने इंडस्ट्री में लेखकों को इज्जत दिलवाई। दोनों ने पार्टनरशिप में करीब 12 साल काम किया। 'सीता और गीता', 'हाथी मेरे साथी', 'यादों की बारात', 'जंजीर', 'हाथ की सफाई', 'दीवार', 'शोले', 'क्रांति', 'त्रिशूल', 'जमाना', 'मिस्टर इंडिया' से लेकर कई फिल्में साथ में लिखीं। सलीम खान ने हमेशा से इंडस्ट्री में कहा था कि एक दिन राइटर को भी हीरो की तरह सैलरी मिलेगी। कई बार तो लोग उनकी बातों को हवा में लेते थे। तब वह कहते थे कि अगर दिलीप कुमार 12 लाख रुपये ले सकते हैं तो राइटर क्यों नहीं। उनका मानना था कि फिल्मों के चलने के पीछे सिर्फ पहले हीरो को ही वजह माना जाता था। राइटर्स का नामो निशान नहीं होता था। उन्होंने शुरुआत में ही सोच लिया था कि वह राइटर्स को जो सम्मान मिलना चाहिए वो जरूर दिलवाएंगे।

कैसे किया सलीम खान ने अपनी बात को साबित

सलीम खान ने कुछ ही सालों में अपनी कही बात को साबित भी किया। स्क्रिप्ट राइटिंग की शुरुआत अबरार साहब के उन्होंने महज 5 हजार की सैलरी के साथ की थी। लेकिन समय के साथ साथ वह खरे सोने की तरह काम करते गए। फिर एक वक्त आया जब अमिताभ बच्चन की 'दोस्ताना' में उन्होंने हीरो से भी ज्यादा फीस ली। बतौर लीड एक्टर अमिताभ बच्चन को 12 लाख तो सलीम खान को साढ़े 12 लाख रुपये मिले थे।

'जंजीर' के वक्त पोस्टर्स पर छापा नाम

जब सलीम खान इंडस्ट्री में खुद को साबित कर चुके थे तो उन्होंने राइटर्स खेमे के लिए कुछ करने का ठाना। उन्होंने 'जंजीर' के वक्त साफ कह दिया था कि उनका और जावेद का नाम भी पोस्टर पर होगा। तब फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर प्रकाश मेहरा ने इससे इंकार कर दिया। लेकिन सलीम जावेद भी वो नाम थे जिन्हें अच्छे से मालूम था कि जब घी सीधी उंगली से न निकले तो उंगली टेढ़ी कैसे की जाती है। बस उन्होंने ये करके दिखाया, आखिर में मेकर्स को उनकी बात माननी पड़ी। इस तरह राइटर्स को भी पोस्टर्स पर जगह मिलने लगी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.