सलमान ने भांजी आयत के साथ मनाया 58वां बर्थडे पार्टी में शामिल हुए बॉबी देओल और फैमिली मेंबर्स

Updated on 27-12-2023 01:51 PM

आज यानी 27 दिसंबर को बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। खास बात यह है कि सलमान अपना बर्थडे भांजी आयत के साथ शेयर करते हैं। बीती रात एक्टर ने फैमिली के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया जिसके वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

आयत ने सेलिब्रेट किया अपना चौथा बर्थडे
वीडियो में सलमान और उनकी भांजी आयत केक कट करते दिखे। आयत अपने पिता आयुष शर्मा की गोद में नजर आ रही है। केक कट करने के बाद सलमान की बहन अर्पिता ने पहले बेटी आयत को केक खिलाया और फिर सलमान को। वीडियो में सलमान के भाई अरबाज, यूलिया वंतूर और हेलेन भी नजर आ रहे हैं।

बता दें कि जहां सलमान ने अपना 58वां बर्थडे मनाया है, वहीं आयत ने अपना चौथा बर्थडे सेलिब्रेट किया है।

सलमान को किस करते दिखे बॉबी
पार्टी में पहुंचे बॉबी देओल ने सलमान के साथ एक फोटो भी शेयर किया जिसमें वो भाईजान के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए बॉबी ने लिखा- ‘मामू आई लव यू..’। बता दें कि बॉबी का करियर रिवाइव करने में सलमान खान का बहुत बड़ा हाथ है।

पार्टी में बॉबी के अलावा कंपोजर साजिद खान, यूलिया वंतूर, अरबाज खान और उनका बेटा अरहान खान और अलवीरा खान अग्निहोत्री समेत कई फैमिली मेंबर्स शामिल हुए।

देर रात तक घर के बाहर रही भारी भीड़
इस मौके पर बांद्रा स्थित सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर से भी एक वीडियो वायरल हुआ है जहां देर रात तक फैंस की भारी भीड़ नजर आई। वीडियो में फैंस सलमान को बर्थडे विश करते हुए गाना गाते नजर आ रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.