सलीम खान 7 महीने बाद आए नजर, पोती सिपारा के लिए निकले घर से बाहर, लड़खड़ाते कदमों को बेटे सोहेल ने दिया सहारा

Updated on 06-10-2026 01:02 PM
बॉलीवुड के दिग्‍गज स्‍क्रीनप्‍ले राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान करीब 7 महीने बाद सार्वजनिक रूप से देखे गए हैं। मंगलवार, 05 अक्‍टूबर को मौका था अरबाज खान और शूरा की बेटी स‍िपारा के पहले जन्‍मदिन का। इस खास जश्‍न में जहां पूरा खान परिवार शामिल हुआ, वहीं 90 साल के सलीम साहब भी पहुंचे। उनकी यह मौजूदगी इस परिवार के चाहने वालों के लिए खुशी का मौका है, क्‍योंकि इसी साल की शुरुआत में उन्‍हें माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ था और वह करीब 1 महीने तक अस्‍पताल में भर्ती थे। अच्‍छी बात यह भी रही कि मंगलवार को सलीम खान साहब ने न सिर्फ हाथ हिलाकर पपाराजी का अभ‍िवादन किया, बल्‍क‍ि खुद अपने पैरों से चलकर बेटे अरबाज के घर के अंदर गए। इस दौरान सोहेल खान को हाथ पकड़कर पिता को संभालते देखा गया।

अरबाज खान और शूरा खान की बेटी सिपारा का पहला जन्मदिन मनाने के लिए सलीम खान के साथ ही, पत्‍नी सलमा खान, हेलेन, सलमान खान और अर्पिता भी पहुंचे थे। सलीम खान को 17 फरवरी 2026 को माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक महीने तक अस्पताल में इलाज और रिकवरी के बाद उन्हें 17 मार्च 2026 को अस्पताल से छुट्टी मिली थी। इसके बाद से ही वह घर पर हैं और आराम कर रहे हैं।

ईद के मौके पर सलमान संग बालकनी में आए थे सलीम खान

इससे पहले मार्च महीने में ईद के मौके पर सलीम खान को देखा गया था। सलमान खान जब हमेशा की तरह बालकनी में खड़े होकर बाहर जुटे सैंकड़ों फैंस का अभ‍िवादन कर रहे थे, तब वहां सलीम साहब भी मौजूद थे। उन्‍होंने भी हाथ उठाकर फैंस का शुक्रिया किया था। हालांकि, तब वह व्‍हील चेयर पर थे। लेकिन इस बार अरबाज के घर के बाहर उन्‍हें सहारा लेकर खुद चलकर अंदर जाते देखना सुखद है। जाहिर है वक्‍त के साथ उनकी तबीयत बेहतर होती जा रही है। हालांक‍ि, 90 की उम्र का असर भी है।

हेलेन भी पोती की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं

फरवरी में जब सलीम खान अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज होकर घर लौटे थे, तब सलमान खान ने ही इसकी पुष्टि की थी। उन्‍होंने फैंस की दुआओं के लिए धन्‍यवाद कहा था। अरबाज के घर मंगलवार को हेलेन भी पहुंची थीं। वह जब पोती की बर्थडे पार्टी से बाहर निकल रही थीं, तब सोहेल खान, शूरा और अरहान उन्‍हें कार तक छोड़ने आए।

सलमान खान, सोहेल खान और अर्पिता पार्टी में शामिल हुए

मंगलवार शाम सलमान खान को भी अरबाज के घर स्‍पॉट किया गया। उन्होंने डेनिम जींस के साथ काली टी-शर्ट पहनी थी। उनके छोटे भाई सोहेल खान भी बेटे योहान के साथ आए थे।

यूलिया वंतूर भी पहुंचीं स‍िपारा की बर्थडे पार्टी में

सिपारा के जन्‍मदिन के जश्‍न में परिवार के साथ ही दोस्‍तों का भी आना हुआ। सलमान खान की दोस्‍त यूलिया वंतूर भी बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचीं। जबकि सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा, अलवीरा भी पति अतुल अग्‍न‍िहोत्री और अपने-अपने बच्चों के साथ आई थीं।

अरबाज खान और शूरा खान की शादी और बेटी का जन्‍म

अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से 2017 में आध‍िकारिक तौर पर तलाक लिया। इसके बाद 24 दिसंबर 2023 में उन्‍होंने शूरा खान से निकाह किया। इसके एक साल 10 महीने बाद 5 अक्टूबर 2026 को शूरा ने बेटी सिपारा को जन्‍म दिया। वह अरबाज की दूसरी संतान है। पहली पत्‍नी मलाइका से उन्‍हें एक बेटा अरहान खान है, जो 24 साल का हो चुका है।

स‍िपारा नाम का अर्थ

'स‍िपारा' का अरबी में संबंध पवित्र कुरान के एक भाग से है। फारसी में इसका मतलब 'फूल' और अरबी में इसका अर्थ 'खूबसूरत महिला' भी होता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बुनी गई फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर जो भंवर पैदा किया उसे अब सभी जान चुके हैं। फिल्म महज 2 करोड़ की…
 06 October 2026
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में कंटेस्टेंट के साथ बातचीत के दौरान अपने पुश्तैनी गांव को याद कर भावुक हो गए। इस…
 06 October 2026
मलयालम स‍िनेमा की एक्‍ट्रेस गायत्री सुरेश ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। 34 साल की गायत्री इन दिनों दिग्गज एक्टर मोहनलाल के शो 'बिग बॉस 8 मलयालम' को लेकर…
 06 October 2026
आदित्य धर और यामी गौतम मुंबई नहीं छोड़ रहे हैं। जी हां, बीते दिनों एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि बॉलीवुड के इस 'धुंरधर' कपल ने मुंबई छोड़,…
 06 October 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज स्‍क्रीनप्‍ले राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान करीब 7 महीने बाद सार्वजनिक रूप से देखे गए हैं। मंगलवार, 05 अक्‍टूबर को मौका था अरबाज खान…
 06 October 2026
अपनी जबरदस्त एक्शन और खतरनाक स्टंट्स के लिए जाने जानेवाले विद्युत जामवाल हॉलीवुड की नई एक्शन फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' में नजर आनेवाले हैं। हाल ही में 'स्ट्रीट फाइटर' को लेकर…
 05 October 2026
बॉलीवुड एक्‍टर संजय दत्त ने यह कहकर ऑनलाइन बहस छेड़ दी थी कि उन्हें अब भारत में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती। एक्टर ने यह बात गांधी जयंती पर…
 05 October 2026
टीवी की दुनिया के दुलारे मोहसिन खान ने निकाह कर लिया है। जी हां, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम 34 साल के एक्टर ने इसी साल अगस्त में तमन्ना…
 05 October 2026
डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने जहां बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है, वहीं इस वीकेंड फिल्म का असर नीम करोली बाबा के कैंची धाम…
Advt.