संत शिरोमणि रविदास जी महाकुंभ सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिये - मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 07-02-2023 05:00 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देशित किया है कि सागर में 8 फरवरी को होने वाले राज्य स्तरीय संत शिरोमणि रविदास महाकुंभ में अनुसूचित-जाति वर्ग की प्रतिभाओं का सम्मान और उद्यमियों द्वारा बनाए गए उत्पादों को प्रदर्शित किया जाए। अनुसूचित-जाति वर्ग के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों से अधिक से अधिक व्यक्तियों को जोड़ने के लिए भी गतिविधियाँ संचालित हों। मुख्यमंत्री श्री चौहान महाकुंभ के लिए जारी तैयारियों की समीक्षा समीक्षा कर रहे थे। मंत्रालय में हुई बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस और प्रमुख सचिव श्रीमती पल्लवी जैन गोविल उपस्थित थे। कमिश्नर सागर तथा कलेक्टर वर्चुअली सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता, समानता और समदर्शिता के साथ अनुसूचित-जाति तथा वंचित समाज के सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास है। महाकुंभ से प्रदेश के सभी जिलों को जोड़ा जाए।

जानकारी दी गई कि सागर में झाँसी रोड स्थित कजली वन सदर में दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम स्थल पर अनुसूचित-जाति कल्याण पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी और अनुसूचित-जाति वर्ग के चयनित उद्यमियों द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगेगी। कार्यक्रम में हित लाभ वितरण भी होगा। महाकुंभ में रविदासी संप्रदाय से संबंधित साधु-संतों का सम्मान तथा संत रविदास के दर्शन पर केन्द्रित भजन होंगे। साथ ही उनके जीवन-दर्शन पर केन्द्रित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी।

महाकुंभ में सागर के साथ दमोह, टीकमगढ़, विदिशा, रायसेन, गुना, नरसिंहपुर, जबलपुर, भोपाल, अशोकनगर, छतरपुर, पन्ना और निवाड़ी सहित अन्य जिलों से अनुयायी शामिल होंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.