सैफ अली खान अस्‍तपाल में भर्ती, घुटने और कंधे में गंभीर चोट के बाद हो रही सर्जरी, करीना कपूर भी मौजूद

Updated on 22-01-2024 05:34 PM
बॉलीवुड एक्‍टर सैफ अली खान को अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। उन्‍हें सोमवार सुबह करीब 8 बजे कोकिलाबेन अस्‍पताल में भर्ती किया गया गया है, जहां उनके घुटने की सर्जरी हो रही है। बताया जा रहा है कि एक्‍टर के कंधे में भी फ्रैक्‍चर है। अस्‍पताल में सैफ से साथ उनकी पत्‍नी और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करीना कपूर खान भी मौजूद हैं।
सैफ अली खान को घुटने और कंधे में चोट लगी है। हालांकि, यह सब कैसे हुआ इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 'दैनिक भास्कर' की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके घुटने और कंधे में फ्रैक्चर है। एक्‍टर के घायल होने को लेकर खान परिवार से किसी ने अभी तक कोई अपडेट नहीं दिया है। सैफ अली खान इन दिनों साउथ की फिल्म ‘देवारा’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। जूनियर NTR और जान्‍हवी कपूर की इस फिल्‍म में वह ‘भहीरा’ का किरदार निभा रहे हैं। ऐसे में समझा जा रहा है कि शूटिंग के वक्‍त ही उन्‍हें चोट लगी है, जिसके बाद अस्‍पताल में उनका इलाज चल रहा है।

पहले भी शूटिंग के दौरान चोटिल हो चुके हैं सैफ अली खान

वैसे, यह पहली बार नहीं है, जब किसी फिल्‍म के सेट पर सैफ अली खान के साथ ऐसा हादसा हुआ हो। इससे पहले 2016 में फिल्म 'रंगून' के सेट पर भी उनके अंगूठे में चोट लगी थी। तब भी उन्‍हें कोकिलाबेन अस्पताल में ही एडिमट किया गया था, जहां अंगूठे की मामूली सर्जरी हुई थी।


'क्‍या कहना' के सेट पर चोट, लगे थे 100 टांके

इसके अलावा फिल्म 'क्या कहना' के एक सीन में भी बाइक से स्‍टंट के दौरान सैफ अली खान चोटिल हो गए थे। पूरी टीम खंडाला में स्‍टंट सीन शूट कर रही थी। उन दिनों बारिश के कारण वहां कीचड़ था, ऐसे में जब सैफ ने तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल दौड़ाई तो वह कीचड़ में फिसल गई। वह बाइक से सीधे जमीन पर गुलाटी मारते हुए गिर पड़े और उनका सिर एक बड़े पत्थर से टकरा गया। तब स्‍थानीय अस्पताल में उन्‍हें 100 टांके लगे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.