'सच के साथी सीनियर्स' अभियान की हो रही शुरुआत, वरिष्ठ नागरिकों को सिखाया जाएगा फेक न्यूज को पहचानना

Updated on 14-11-2023 01:01 PM

भोपाल। जागरण न्‍यू मीडिया फैक्‍ट चेकिंग वेबसाइट विश्वास न्‍यूज के नए मीडिया साक्षरता अभियान 'सच के साथी सीनियर्स' की शुरुआत कर रहा है। जागरण न्यूज मीडिया इसकी शुरूआत मध्‍य प्रदेश से कर रहा है। जागरण न्यू मीडिया आज प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर और जबलपुर में सेमिनार का आयोजन कर रहा है। यह मीडिया साक्षरता अभियान वरिष्ठ नागरिकों के लिए खासतौर पर किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रतिभागियों को फैक्ट चेकिंग के बारे में बताया जाएगा। सोशल मीडिया के दौर में फर्जी और भ्रामक सूचनाओं का एक बड़ा संकट सामने आ रहा है। इस अभियान का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को जरूरी प्रशिक्षण देकर फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाओं के लिए जागरूक करना है।

14 नवंबर (मंगलवार) को तीनों शहरों में आयोजन होगा, जिसमें विश्वास न्यूज के सर्टिफाइट और प्रशिक्षित पत्रकार सेमिनार में शामिल होंगे। यह पत्रकार लोगों को फेक न्यूज और भ्रामक न्यूज से बचाव के तरीके बताएंगे। यह पत्रकार बताएंगे कि कैसे हम फेक न्यूज की पहचान कर ऑनलाइन टूल्स से कर सकते हैं। इस कार्यक्रम का अकादमिक भागीदार माइका (मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशंस, अहमदाबाद) है।

14 नवंबर को सेमिनार

14 नवंबर को राजधानी भोपाल सहित इंदौर और जबलपुर में अलग-अलग सेमिनार का आयोजन होगा।

15 नवंबर को भी वेबिनार

15 नवंबर को भी भोपाल सहित इंदौर और जबलपुर में वेबिनार का आयोजन होगा। सेमिनार की पूरी जानकारी विश्‍वास न्‍यूज की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

अभियान के बारे में

'सच के साथी सीनियर्स' भारत में फेक और भ्रामक सूचनाओं के मुद्दे को संबोधित करता है। 15 राज्यों के 50 शहरों में सेमिनार और वेबिनार होगा। सेमिनार में स्रोतों का विश्लेषण, विश्वसनीय और अविश्वसनीय जानकारी के बीच अंतर करना वरिष्ठ नागरिकों को सिखाया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.