जी-20 कार्य समूह बैठक में मध्यप्रदेश के ग्रामीण पर्यटन का होगा प्रस्तुतिकरण

Updated on 29-01-2023 05:20 PM

जी-20 की पर्यटन कार्य समूह की पहली बैठक 7 से 10 फरवरी तक रण के कच्छ में होगी। पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 7 फरवरी को ‘सामुदायिक सशक्तिकरण और गरीबी उन्मूलन के लिए ग्रामीण पर्यटन’ की थीम पर एक साइड इवेंट किया जायेगा। साइड इवेंट में भारत के ग्रामीण पर्यटन मामलों को प्रदर्शित करने के लिए एक सत्र भी रखा गया है। सत्र में मध्यप्रदेश के रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन अंतर्गत संचालित परियोजनाओं पर नवाचार और अनुभवों को साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया है। मध्यप्रदेश के साथ सिर्फ केरल राज्य को प्रस्तुतिकरण के लिए आमंत्रित किया गया है।

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति एवं प्रबंध संचालक, मप्र टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि ‘यह बड़े हर्ष की बात है कि जी-20 कार्य समूह में म.प्र. पर्य़टन के तहत ग्रामीण पर्यटन का प्रस्तुतिकरण होगा। ग्रामीण पर्यटन में आर्थिक विकास, सामाजिक बदलाव और समावेशी सामुदायिक सहभागिता की उच्च क्षमता है।

प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने बताया कि म.प्र. पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन स्थलों में 'लोगों के रहने और पर्यटकों के आने-जाने के लिए बेहतर स्थान बनाने' के उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है। जी-20 की पर्यटन कार्य समूह बैठक में दुनिया के प्रमुख देशों के प्रतिनिधियों के समक्ष मध्यप्रदेश के ग्रामीण पर्यटन परियोजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसमें होम-स्टे, रूरल टूरिज्म, रिस्पॉन्सिबल सोवोनियर प्रोजेक्ट, महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल, ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना, प्रोजेक्ट हमसफर इत्यादि परियोजनाओं और प्रयासों से अवगत कराया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.