रुद्राक्ष व 5 समर्थकों ने दी गिरफ्तारी, फिर जमानत:जिस मंदिर में पुजारी से अभद्रता, विधायक पुत्र को वहीं पहुंचकर मांगनी पड़ी माफी

Updated on 16-04-2025 12:46 PM

देवास स्थित टेकरी मंदिर पर पुजारी से अभद्रता और मारपीट के चौथे दिन मंगलवार शाम इंदौर विधायक गोलू शुक्ला का बेटा रुद्राक्ष 5 साथियों के साथ कोतवाली थाने पहुंचा और गिरफ्तारी दी। करीब डेढ़ घंटे चली कानूनी प्रक्रिया के बाद मुचलके पर जमानत मिली। फिर वह सीधे मंदिर पहुंच गया।

टेकरी पर मां तुलजा भवानी और मां चामुंडा देवी के दर्शन के बाद रुद्राक्ष ने मुख्य पुजारी दामूनाथ को दंडवत प्रणाम किया और फिर पुजारी महेशनाथ के बेटे उपदेशनाथ के पैर छूकर माफी मांगी। कहा- बच्चों से गलती हो जाती है। मंदिर में ही शॉल ओढ़ाकर पिता-पुत्र का सम्मान किया।

सभी पुजारियों को भोजन पर इंदौर में आमंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात रुद्राक्ष समेत 7 लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। शाम सवा 7 बजे रुद्राक्ष दो वकीलों के साथ थाने पहुंचा।

भास्कर इनसाइट

दिल्ली के कहने पर संगठन महामंत्री इंदौर पहुंचे, रुद्राक्ष ने तब मांगी माफी

टेकरी प्रकरण को लेकर भाजपा संगठन भी सतर्क हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, घटना की रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व और पीएमओ तक पहुंच चुकी है। संगठन अब और नुकसान नहीं चाहता, इसलिए वरिष्ठ स्तर से मोर्चा संभाल लिया गया है। इसी कारण मंगलवार को प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा अचानक इंदौर पहुंचे।

पार्टी कार्यालय में हुई अहम बैठक में विधायक गोलू शुक्ला, विधायक रमेश मेंदोला शामिल रहे। बैठक में संगठन महामंत्री ने दो टूक कहा- ‘ऐसे मामलों से पार्टी की साख पर असर होता है, भविष्य में दोबारा ऐसी घटना न हो, ये सुनिश्चित करें।’ यह भी तय हुआ कि अब मामले का जल्द पटाक्षेप किया जाए। इसी के बाद रुद्राक्ष ने गिरफ्तारी दी और पुजारी से माफी मांगने मंदिर गया।

मंगलवार सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने भोपाल में पत्रकारों से बातचीत में कहा- ‘ये कोई भी हो... किसी का भी बेटा हो, किसी को अधिकार नहीं कि ऐसी घटना करें। जो दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी।’

एसपी पुनीत गहलोत बोले- रुद्राक्ष की फॉर्च्युनर गाड़ी MP09/WL/0009 भी जब्त कर ली गई है। 6 आरोपियों की जमानत हो गई है। शेष तीन आरोपी फरार हैं। इनमें जीतू रघुवंशी भी शामिल है। तीनों की तलाश जारी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.