'सनातन' पर बवाल, नरोत्‍तम मिश्रा बोले- उदयनिधि को अनस्टॉल कर देगी देश की जनता

Updated on 04-09-2023 12:42 PM

 भोपाल। सनातन धर्म को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर सियासी बवाल जारी है। भाजपा उदयनिधि के बयान को लेकर कांग्रेस और डीएमके पर हमलावचर है, इसी बीच मध्‍य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने इस बयान को लेकर I.N.D.I.A. अलायंस पर निशाना साधा है।

दरअसल, नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सनातन धर्म पर उंगली उठा रहे घमंडिया गठबंधन के सहयोगी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन को देश की जनता अनस्टॉल कर देगी। उन्होंने आगे कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन के लोग सिर्फ सनातन धर्म के खिलाफ ही बोल सकते हैं, हिम्मत नहीं है कि किसी और धर्म के खिलाफ बोल दें।

सनातन धर्म पर उंगली उठा रहे घमंडिया गठबंधन के सहयोगी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन को देश की जनता अनस्टॉल कर देगी।

I.N.D.I.A गठबंधन के लोग सिर्फ सनातन धर्म के खिलाफ ही बोल सकते हैं, हिम्मत नहीं है कि किसी और धर्म के खिलाफ बोल दें।लालू यादव पर भी साधा निशाना

इस दौरान नरोत्तम मिश्रा ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने लालू यादव मटन और चिकन बनाना ही सिखा सकते हैं। जबकि राष्ट्र और संस्कृति को बचाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिखा सकते हैं।

सनातन धर्म को खत्म करने की कही थी बात

उदयनिधि स्टालिन ने शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान सनातन धर्म को खत्म करने की बात कही थी। उनके इस बयान के बाद देशभर में साधु-संत, राजनेता और हिंदू संगठन इसकी आलोचना कर रहे हैं। उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना कोरोना, मलेरिया और डेंगू के साथ करते हुए कहा था इसे भी खत्म कर देना चाहिए।

मीडिया ने इस बारे में जब उनसे बात करना चाही तो उदयनिधि यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि मैंने अपनी बात सोशल मीडिया पर रख दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि मैंने सनातन धर्म का पालन करने वालों को मारने के लिए नहीं कहा है। सनातन धर्म लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटता है। सनातन धर्म को खत्म करने का मतलब मानवता और समानता को कायम रखना है। उदयनिधि ने आखिरी में लिखा है कि मैं अपने कहे एक शब्द पर कायम हूं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.