महीनों से खोद कर छोड़ दी सड़क, कैसे जाएं हिंडन एयरपोर्ट, गाजियाबाद में लोग हो रहे परेशान

Updated on 20-09-2025 12:45 PM
गाज‍ियाबाद: हिंडन एयरपोर्ट के पैसेंजर्स नगर निगम की लेट लतीफी का खामियाजा भुगत रहे है। सिंकदरपुर गांव की तरफ से आने को भोपुरा रोड क्रॉस करके सड़क की दूसरी तरफ विक्रम एन्क्लेव में जोड़ा जाना है। यह काम इतने धीमी गति से चल रहा है कि इसका असर यहां के ट्रैफिक पर हो रहा है। जिसके कारण हिंडन एयरपोर्ट आने जाने वाले पैसेंजर्स भी परेशान हैं।

सुबह और शाम के समय जिनकी फ्लाइट होती है उन्हें भोपुरा रोड के यू टर्न से एयरपोर्ट जाने वाली रोड पर आने में ही पंद्रह से बीस मिनट का समय बिताना पड़ रहा है। इसको लेकर हिंडन एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भी चिंता जताई है है और नगर निगम को पत्र लिखा है।
वहीं हमेशा की तरह नगर निगम के अधिकारियों का यही कहना है कि भोपुरा रोड पर नाले के लिए जो खुदाई की गई है यह काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस काम को पूरा करने में एक हफ्ते का समय और लगेगा। पैसेंजर अमित किशोर ने बताया कि पिछले एक महीने में वह कई बार यहां फंस चुके हैं।

ट्रैफिक पुलिस भी रहती है नदारद

हिंडन एयरपोर्ट के लिए रोजाना 2000 के करीब पैसेंजर्स का आना जाना लगा रहता है। इस दौरान 1984 यू टर्न के पास ट्रैफिक पुलिस तैनात की गई थी। लेकिन कई बार पीक आवर में भी ट्रैफिक पुलिस नदारद रहती है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि हमने नगर निगम को पत्र लिखा है कि हमारे पैसेंजर्स जो फ्लाइट के लिए हिंडन एयरपोर्ट पहुंच रहे है उन्हें दिक्कत हो रही है। उमेश यादव, निदेशक, हिंडन वहीं एनके चौधरी, चीफ इंजीनियर, नगर निगम का कहना था एक सप्ताह का और काम बचा है। तीन अलग-अलग स्लैब डालकर दो नालियो को कनेक्ट किया जा रहा है, यही वजह है कि थोड़ा समय लग रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.