भोपाल। चुनावी सीजन में प्रशासन बदहाल सड़कों की भी सुध लेने जा रहा है। वर्षा के कारण
क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत विशेष अभियान चलाकर की जाएगी। इसके लिए प्रदेशभर में दो से नौ सितंबर तक सड़कों के निरीक्षण का अभियान चलाया जाएगा। अभियान में उप यंत्री से लेकर कार्यपालन यंत्री स्तर के अधिकारियों को सड़क संधारण की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके तहत समूचा अमला एक साथ उन्हें आवंटित सड़कों का निरीक्षण करेगा। निरीक्षण, संधारण कार्य में लापरवाही पर जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी।