सड़क दुर्घटनाएँ चिंतनीय विषय : एसीएस डॉ. राजौरा

Updated on 03-02-2023 05:36 PM

अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिये और अधिक प्रयास किये जायें। डॉ. राजौरा मंत्रालय में मध्यप्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा क्रियान्वयन समिति की बैठक में समीक्षा कर रहे थे।

एसीएस डॉ. राजौरा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएँ बहुत चिंतनीय विषय है। बहुत ही दुखद है कि इन दुर्घटनाओं में 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों की सर्वाधिक मृत्यु हो रही है। यह वास्तव में न केवल परिवार के लिये, बल्कि प्रदेश के लिये भी अपूरणीय क्षति है। इस आयु वर्ग के लोग अर्निंग मेम्बर्स होते हैं। वास्तव में यह आयु वर्ग प्रोडक्टिव जनरेशन है।

एसीएस डॉ. राजौरा ने दुर्घटनाओं के चिन्हित किये गये ब्लेक स्पॉट्स को हटाने शॉर्ट टर्म और लांग टर्म की योजनाएँ बना कर क्रियान्वित करने के निर्देश दिये। उन्होंने इनकी समुचित मॉनीटरिंग के लिये जिला, विभाग और एजेंसीवार जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिये। डॉ. राजौरा ने एन्फोर्समेंट एजेंसियों को तत्परता और अधिक सक्रियता से कार्य करने को कहा। उन्होंने विभिन्न मार्गों पर केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार समुचित चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

परिवहन आयुक्त श्री संजय कुमार झा और एडीजी पीटीआरआई श्री जी. जनार्दन ने प्रेजेंटेशन द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये किये जा रहे उपायों तथा नवाचारों की जानकारी दी। सेक्रेटरी पीडब्ल्यूडी श्री आर.के. मेहरा, डायरेक्टर स्किल डेव्हलपमेंट श्री हरजिंदर सिंह, एडिशनल कमिश्नर नगरीय विकास श्रीमती रुचिका चौहान सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.