भोपाल के तैराकों की नर्सरी बना रिवेयरा स्विमिंग पूल, प्रदेश स्तर पर भोपाल के 75 मेडल में 40 मेडल रिवेयरा स्विमिंग पूल में प्रैक्टिस तैराकों के

Updated on 27-06-2024 04:24 PM
भोपाल में स्विमिंग को नए आयाम रिवेयरा स्विमिंग पूल दे रहा है। 25 मीटर का यह स्विमिंग पूल आज भोपाल शहर से दिग्गज तैराक पैदा कर रहा है। अभी हाल में ही संपन्न राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में भोपाल शहर के कुल 75 मेडल में से आधे से ज्यादा यहां प्रैक्टिस करने वाले तैराकों ने जीते है। अभी हाल में ही विश्व योग दिवस पर भी अपने आप में अनूठा पानी में और बाहर योग का प्रदर्शन हुआ। इसका पूरा श्रेय टीम रिवेयरा को जाता है जिसमें मैनेजर श्री यश, मुख्य तैराकी कोच श्री गणेश बाथम एवं श्री शुभम बाथम को जाता है। इस बार की गर्मी में बच्चों का तैराकी शिविर भी लगा था। भोपाल स्विमिंग टीम की कप्तान नव्या सिंह के साथ अर्थ जैन, वाणीं जैन जैसे प्रदेश के प्रख्यात तैराक इसी स्विमिंग पूल में प्रैक्टिस करते है। रिवेयरा स्विमिंग पूल के प्रबंधक श्री यश ने बातचीत में बताया कि भले ही स्विमिंग पूल 25  मीटर का है पर यहां अच्छे तैराकों को प्रोत्साहित करने के लिए टाइमिंग पर ध्यान नहीं दिया जाता। जैसे की इस बार के राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता से पहले तैराकों की इच्छा अनुरूप सुबह 5.00 बजे पूल खोला गया था। इसके साथ ही उन्होंने संचालक श्री विजय सिंह बुंदेला एवं श्री प्रतीक कटियार का भी प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.