ऋषभ शेट्टी ने फिर उड़ाए होश, इस बार चांद के साथ डरावने चेहरे का खुलेगा रहस्य

Updated on 27-11-2023 03:33 PM
पिछले साल रिलीज हुई 'कांतारा' ने खूब कमाल किया था और अब होम्बले फिल्म्स वापस आ रही है एक और जबरदस्त फिल्म के साथ और वो है, 'कांतारा चैप्टर 1'। फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है और ये झलक बेहद रोमांचक होने के साथ-साथ रोंगटे खड़े कर देनेवाला है।

इस टीज़र में एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी का दिलचस्प अवतार में दिख रहे हैं और एक ऐसी दुनिया की झलक है जो आम जिंदगी से अलग दिख रही है। इसी के साथ इस बार भी फिल्म में वो दहाड़ भी बरकरार है जो पहली फिल्म की जान थी। इस टीज़र में ऋषभ शेट्टी के किरदार कई रहस्यों और साजिशों से घिरा दिख रहा है।


सात अलग भाषाओं में रिलीज होगी 'कांतारा चैप्टर 1'

वहीं फिल्म का संगीत भी काफी आकर्षक और दिल को छू लेने वाला है । फिल्म के म्यूजिक के साथ ही बताया गया है कि इस फिल्म को सात अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

इंसानियत और प्रकृति के बीच जटिल रिश्ते की कहानी

बता दें कि 'कांतारा' ने पिछले साल दुनिया भर में तहलका मचा दिया था और दर्शकों को अपनी लोककथाओं पर आधारित कहानी से दीवाना कर दिया था, जिसमें इंसानियत और प्रकृति के बीच जटिल रिश्ते की कहानी दिखाई गई थी। होम्बले फिल्म्स, पैन इंडिया का अनुभव देने वाले कमिटमेंट के लिए फेमस है और ये 'कांतारा चैप्टर 1' के साथ अपने इस जुनून को और आगे बढ़ाने वाला है।

इसकी अपकमिंग रिलीज, 'सालार' भी खूब सुर्खियों में है

बता दें कि होम्बले फिल्म्स ने पिछले साल दो मेगा ब्लॉकबस्टर, 'केजीएफ चैप्टर 2' और 'कांतारा' के साथ ग्लोबल लेवल पर ले जाने में सफलता हासिल की। फिलहाल इसकी अपकमिंग रिलीज, 'सालार' है जो पहले से ही खूब सुर्खियों में है।

अगले साल होगी रिलीज

फैन्स को 'कांतारा चैप्टर 1' के अगले साल रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है, जो सात भाषाओं में रिलीज होने जा रही है। हालांकि, इसकी शूटिंग दिसंबर के अंत में शुरू होगी। फिलहाल फिल्म के कलाकारों का खुलासा नहीं किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.