
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) ने स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर नियमित/स्वाध्यायी/ए.टी.के.टी.संबद्ध कॉलेजों के लिए पीजी परीक्षा फार्म भरने की संशोधित तारीखें जारी की हैं। बीयू से संबद्ध महाविद्यालयों में अध्ययनरत तृतीय सेमेस्टर स्नातकोत्तर के परीक्षा आवेदन आनलाइन के माध्यम से भरे जा सकते हैं। इनमें एमए./एम काम./एमएससी /एमएससी होमसांइस/ मास्टर ऑफ सोशल वर्क/ एम.ए. यौगिक सांइस नियमित /स्वाध्यायी / एटीकेटी परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा आवेदन पत्र (सत्र 2023-2024.) एम.पी. आनलाइन के माध्यम से भरे जाने हैं। जारी तिथियों के अनुसार सामान्य शुल्क के साथ फार्म 30 नवंबर तक भरे जा सकेंगे। लेट फीस 300 रुपये के साथ आवेदन एक से चार दिसंबर के बीच भरे जाना है। वहीं विशेष विलंब शुल्क 1000 रुपये के साथ छह दिसंबर से परीक्षा शुरू होने के तीन दिन पहले तक फार्म भरे जा सकेंगे। वहीं बीयू ने यूजी व पीजी के विभिन्न पाठ्यक्रमों की पीजी तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की नियमित व एटीकेटी की परीक्षाएं 11 दिसंबर से शुरू होना है।इसे लेकर इस बार विवि प्रबंधन नकल प्रकरण पर रोक लगाने के लिए चार उड़नदस्तों की टीम गठित की जा रही है। पिछली परीक्षाओं में 150 नकल प्रकरण बने थे। सभी में मोबाइल व ब्लूटूथ के जरिए नकल प्रकरण सामने आए थे। इस बार एहतियात अधिक बरते जाएंगे।
देर तक चली नामांकन प्रक्रिया
बीयू ने पीजी फस्ट सेमेस्टर के विद्यार्थियों के नामांकन का कार्य अभी पूरा नहीं हो सका है, जबकि शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार 22 नवंबर से परीक्षा शुरू होनी थी। विवि प्रबंधन ने अब तक परीक्षा की समय-सारिणी जारी नहीं की है। अब यह परीक्षा दिसंबर अंत या जनवरी के प्रथम सप्ताह में हो सकती हैं। फिलहाल पीजी थर्ड सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं। परीक्षा फार्म जमा करने की आखिरी तारीख 21 नवंबर थी। वहीं विलंब शुल्क के साथ 30 नवंबर तक फार्म भर सकते हैं।