5 साल बाद एसीपी प्रद्युमन और दया का रीयूनियन तो अनूप सोनी भी आए नजर, फोटो देख फैन्स ने की डिमांड

Updated on 02-10-2023 01:33 PM
सोनी टीवी पर 25 साल राज करने वाला क्राइम टीवी सीरीज सीआईडी (क्राइम इनवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट) 2018 में ऑफ एयर हो गया था। अब इस बात को 5 साल बीत चुके हैं। मगर इसकी स्टारकास्ट समय-समय पर साथ दिखाई देती है। इनकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल होती है। इस बार एसीपी प्रद्युमन का रोल करने वाले शिवाजी साटम, दया उर्फ दयानंद शेट्टी और अनूप सोनी का मिलन हुआ है। तीनों को साथ देख फैन्स गदगद हो गए हैं। साथ ही दूसरा सीजन कब आएगा, इस बारे में भी पूछ रहे हैं।

दरअसल, CID एक ऐसा शो था, जिसमें कहानी तो वास्तविक नहीं होती थीं। लेकिन इसके किरदार बेहद दिलचस्प थे। हर किसी का अपना एक स्टाइल था। बात करने का तरीका था। उनकी अपनी पंच लाइन थी, जिससे वह सभी फेमस हुए थे। और आज भी फैन्स उन्हें उन्हीं नामों से पुकारते और पहचानते हैं। अब शिवाजी साटम अपने दोस्त अनूप सोनी और को-एक्टर दयानंद शेट्टी के साथ वीकेंड इंजॉय करते नजर आए हैं।

शिवाजी साटम ने शेयर की फोटो

इंस्टाग्राम पर शिवाजी ने फोटोज शेयर की है और रीयूनियन के बारे में बताया है। साथ ही एक कोट लिखा है, 'दया और अनूप सोनी के साथ बहुत अरसे बाद अच्छा समय बिताया। मजा आया।' अब जब इन्हें साथ देखा गया तो फैन्स नॉस्टैल्जिक हो गए। उन्होंने अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस की। एक यूजर ने बताया, 'मैंने सीआईडी के सभी एपिसोड देखे हैं। अब मैं इसके और एपिसोड्स देखना चाहता हूं।' एक यूज ने कहा, 'नॉस्टैल्जिक महसूस कर रहा हूं। दया और एपीसी को साथ देखकर पुराने दिन याद आ गए। प्लीज हमारे लिए आप और एपिसोड्स लाएं।'

25 साल पर्दे पर CID ने किया था राज

बता दें कि CID की शुरुआत साल 1998 में हुई थी और ये 2018 तक प्रसारित हुआ था। इसने फैन्स को 1500 एपिसोड्स के साथ एंटरटेन किया था। दो दशकों तक टेलीकास्ट हुए इस शो से आज भी लोगों को उतना ही लगाव है। वह आज भी इसके आगे के एपिसोड्स को देखना चाहते हैं। 25 सालों का जुड़ाव आज भी दर्शक महसूस करते हैं, जब किसी स्टारकास्ट को यूं देख लेते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.