यूक्रेन पीस समिट में जुटे 90 देशों के प्रतिनिधि:मेलोनी ने कहा- यूक्रेन को उसकी जमीन से बेदखल करना चाहता रूस

Updated on 17-06-2024 02:44 PM

स्विटजरलैंड में चल रहे 2 दिन के यूक्रेन पीस समिट में यूरोपीय देशों के लीडर्स ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के सीजफायर प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। जहां जर्मनी के चांसलर ओलफ शोल्ज ने इसे तानाशाही वाला शांति प्रस्ताव बताया, तो वहीं इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने पुतिन के प्रस्ताव को प्रोपैगेंडा करार दिया।

मेलोनी ने कहा कि इसके जरिए रूस यूक्रेन को उसी की जमीन से बेदखल कर रहा है। वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने रूसी राष्ट्रपति पर यूक्रेन से समझौता करने की इच्छा को लेकर झूठी कहानी गढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रूस को हथियार देने वाले देश इतिहास के गलत पक्ष पर हैं।

समिट के घोषणा पत्र में यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने और उस पर परमाणु हमले के किसी भी खतरे को खारिज करने जैसी बातों को जोड़ा गया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के चीफ ऑफ स्टाफ एंड्रेई येरमाक ने BBC न्यूज से कहा कि स्विस समिट में यूक्रेन की आजादी, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को लेकर कोई सौदा नहीं किया जाएगा।

जेलेंस्की बोले- सबकी कोशिश से किसी भी जंग को रोका जा सकता है
इससे पहले जेलेंस्की ने कहा कि वे इस सम्मेलन के जरिए कूटनीति को एक मौका देने चाहते थे। वह यह साबित करना चाहते थे कि अगर सब मिलकर कोशिश करें, तो जंग को रोका जा सकता है। जेलेंस्की ने कहा, "मुझे भरोसा है कि समिट में हम इतिहास रचेंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि जल्द ही दुनिया में शांति आएगी।"

दरअसल, स्विट्जरलैंड पीस समिट से एक दिन पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भी बयान सामने आयाथा। उन्होंने कहा था कि यूक्रेन के खिलाफ जंग तभी रुकेगी जब यूक्रेनी सेना उन चारों इलाकों (डोनेस्क, लुहांस्क, खेरसॉन और जपोरीझिया) से पीछे हट जाएगी, जिन पर रूस ने दावा किया है। साथ ही यूक्रेन NATO में शामिल होने की जिद छोड़ देगा।

इसके अलावा यूक्रेन को अपनी सीमाओं पर तैनात सेना को भी हटाना होगा और पश्चिमी देशों को रूस पर लगाए प्रतिबंध खत्म करने होंगे। रूस-यूक्रन जंग को दो साल में यह पहली बार था जब पुतिन ने जंग खत्म करने की शर्तें खुलकर सामने रखीं। हालांकि पुतिन की इन शर्तों को यूक्रेन ने नकार दिया। यूक्रेन ने इसे ढोंग और बेतुका बताया था।

समिट में यूक्रेन रखेगा 10 पॉइंट का प्लान
यूक्रेन पीस समिट के लिए जेलेंस्की ने 10 पॉइंट का एक प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें जंग खत्म करने के लिए यूक्रेन से रूसी सेना की वापसी समेत कई बिंदुओं को शामिल किया गया है। जेलेंस्की ने प्रस्ताव में मांग की है कि रूस अपनी सेना को यूक्रेन के क्षेत्र से पीछे हटाए। साथ ही वह क्रीमिया समेत उन क्षेत्रों को भी आजाद करे, जिस पर उसने कब्जा कर रखा है।

90 देशों ने समिट में हिस्सा लिया, भारत के प्रतिनिधि भी शामिल
न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, स्विस अधिकारियों ने सम्मेलन के लिए 160 देशों को न्योता दिया था, जिनमें से भारत समेत करीब 90 देशों के लीडर्स या प्रतिनिधि इसमें शामिल हुए हैं। हालांकि रूस को इस समिट के लिए आमंत्रण नहीं भेजा गया है।

रूस के अहम सहयोगी चीन ने भी इस समिट से दूरी बनाई है। वहीं G20 के मौजूदा अध्यक्ष ब्राजील ने भी ऐसा ही किया है। सऊदी अरब और पाकिस्तान ने भी समिट में हिस्सा नहीं लिया है। भारत की तरफ से समिट में विदेश मंत्रालय के सेक्रेटरी पवन कुमार शामिल हुए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.