सेल्फी के माध्यम से दर्ज हो रही 21 हजार कार्मिकों की रियल टाइम उपस्थिति

Updated on 23-12-2023 12:42 PM

मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विशेष प्रयासों से सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए दिन-प्रतिदिन नई तकनीकों को उपयोग में लाया जा रहा है जिससे मानव संसाधन गतिविधियों में पारदर्शिता के साथ ही उपभोक्ता सेवाओं में भी वृद्धि हुई है। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सूचना प्रौद्योगिकी अनुभाग द्वारा इन हाउस निर्मित की गई ई-अटेंडेंस पोर्टल को सफलतापूर्वक कंपनी मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रीय और मैदानी कार्यालयों में कार्यरत कार्मिकों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए लागू किया है। ई-अटेंडेंस पोर्टल के माध्यम से नियमित, संविदा कार्मिकों और बाह्य स्त्रोत कार्मिकों सहित कंपनी में कार्यरत लगभग 21 हजार से अधिक कार्मिक इस ई-अटेंडेंस पोर्टल के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। ई-अटेंडेंस पोर्टल के माध्यम से कार्मिक लॉग इन कर अपनी उपस्थिति देख सकेंगे और उपस्थिति में सुधार के साथ ही अवकाश आवेदन भी प्रस्तुत कर सकेंगे।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लागू किये गये ई-अटेंडेंस पोर्टल के माध्यम से कार्मिक कार्यालय में प्रवेश कर अपने बैठने के निर्धारित स्थान से मोबाइल द्वारा सेल्फी लगाकर तथा कार्यालयीन समय के बाद कार्यालय छोड़ते समय भी सेल्फी लगाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करना शुरु कर दी है। कार्मिकों द्वारा सेल्फी लगाने पर इस पोर्टल पर कार्मिकों की उपस्थिति अक्षांश और देशांतर के आधार पर रियल टाईम दर्ज हो रही है।

गौरतलब है कि कंपनी द्वारा कार्यालयीन कार्यों के साथ ही उपभोक्ता सेवाओं के लिए एक दर्जन से भी अधिक आईटी के ऐसे अनुप्रयोग लागू किये हैं जो कि देश के पॉवर सेक्टर में एक मिसाल बन गये हैं। कंपनी द्वारा बनाए गए ई-अनुप्रयोगों में उच्चदाब से लेकर निम्नदाब, कृषि उपभोक्ता, गैर घरेलू उपभोक्ता और अन्य श्रेणी के सभी उपभोक्ताओं को आनलाइन आवेदन करने पर कनेक्शन उपलब्ध कराये जा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.