कम नहीं हो रही RCB की परेशानी, KKR से हार के बाद कप्तान फाफ डुप्लेसिस को मिली सजा

Updated on 22-04-2024 02:19 PM
नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उनकी टीम आईपीएल मैच अपने पूरे 20 ओवर निर्धारित समय पर नहीं डाल पाई। रविवार को ईडन गार्डन्स पर हुए रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने कर्ण शर्मा के अंतिम ओवर में धमाके के बावजूद आरसीबी को 1 रन से हरा दिया।

इस सीजन पहला बार है जब आरसीबी ने अपने ओवर समय पर खत्म नहीं किए हैं। आईपीएल की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, 'कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 21 अप्रैल को खेले गए आईपीएल 2024 के 36वें मैच में उनकी टीम निर्धारित ओवर रेट से धीमी गति से खेलने के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस पर जुर्माना लगाया गया है। यह आईपीएल के आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर रेट से संबंधित अपराध का उनकी टीम का सीजन का पहला मामला था, इसलिए फाफ पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।'

जीत के करीब आकर हारी टीम

केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 222 रन बनाए। उनकी पारी की रीढ़ कप्तान श्रेयस अय्यर का अर्धशतक (50 रन) और सलामी बल्लेबाज फिलिप साल्ट की 14 गेंदों में 48 रनों की ताबड़तोड़ पारी रही। इसके बाद उन्होंने आरसीबी को 221 रनों पर ढेर कर दिया। आखिरी गेंद पर टीम को जीत के लिए तीन रन चाहिए थे। फर्ग्यूसन दूसरा रन लेने की कोशिश कमें रन आउट हुए। इसकी वजह से आरसीबी को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। गौर करने वाली बात यह है कि यह आरसीबी की 8 मैचों में 7वीं हार है और टीम अंक तालिका में 10वें स्थान पर सिर्फ 2 अंकों के साथ संघर्ष कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.