'टिप टिप बरसा पानी...' की शूटिंग के बाद Raveena Tandon को लगवाना पड़ा था टिटनेस का इंजेक्शन, पड़ गई थीं बीमार

Updated on 11-09-2023 03:17 PM
90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस रवीना टंडन। इन्होंने हिंदी में कई हिट्स फिल्में दी हैं। अब 48 साल की एक्ट्रेस ने उस गाने को लेकर खुलासा किया है, जो आज भी हिट है। हम बात कर रहे हैं 'टिप टिप बरसा पानी' सॉन्ग की। 29 साल पहले रिलीज हुई मूवी 'मोहरा' का गाना, जिसमें अक्षय कुमार संग रवीना ने गजब का 'रोमांस' किया था। एक्ट्रेस ने बताया है कि गाने की शूटिंग के बाद उन्हें टिटनेस का इंजेक्शन लेना पड़ा और फिर भी वो बीमार पड़ गईं।

Raveena Tandon हाल ही में डांस रिएलिटी शो 'इंडिया बेस्ट डांसर' में बतौर गेस्ट शामिल हुई थीं। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी दौरान उन्होंने मुश्किल भरे शूटिंग एक्सपीरियंस को शेयर किया।

रवीना टंडन ने शूटिंग के दिनों को किया याद

शो में एक कंटेस्टेंट ने 'टिप टिप बरसा पानी' पर परफॉर्म किया। इसके बाद रवीना टंडन ने नंगे पैर और घुटने के पैड पहनकर गाने की शूटिंग करने के किस्से को याद किया। उन्होंने कहा, 'मुझे टिटनेस का इंजेक्शन लेना पड़ा और दो दिन बाद बारिश के कारण मैं बीमार पड़ गई। स्क्रीन पर आप जो ग्लैमर देखते हैं, वो पर्दे के पीछे की अनकही कहानियों को छिपा देता है। रिहर्सल के दौरान चोट लगना आम बात है, फिर भी हम सभी उन्हें सहते हैं। लेकिन शो चलते रहना चाहिए, चाहे स्क्रीन पर हो या मंच पर, दर्द सहने के बावजूद किसी के एक्सप्रेशंस और स्माइल कभी कम नहीं होनी चाहिए। ये वे संघर्ष हैं जो सभी कलाकार और कोरियोग्राफर पर्दे के पीछे सहते हैं।'

फिल्म की स्टार कास्ट

'Tip Tip Barsa Pani' बॉलीवुड का आइकॉनिक सॉन्ग है। ये 1994 में रिलीज हुई मूवी 'मोहरा' का गाना है, जिसमें अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने अपनी केमिस्ट्री से 'आग' लगा दी थी। फिल्म में सुनील शेट्टी, परेश रावल और नसीरुद्दीन शाह जैसे एक्टर्स भी थे।

अक्षय कुमार संग स्क्रीन करेंगी शेयर

वर्कफ्रंट की बात करें तो रवीना टंडन को 'वेलकम टू द जंगल' में देखा जाएगा। इसमें अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी सहित कई सितारों की फौज है। इसे ज्योति देशपांडे और फिरोज नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। ये 20 दिसंबर 2024 को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान होंगे।

16 साल पहले आई थी फ्रेंचाइजी की पहली मूवी

इस फ्रेंचाइजी की पहली मूवी 'वेलकम' साल 2007 में रिलीज हुई थी। फिर साल 2015 में 'वेलकम बैक' आई थी। दोनों ही फिल्मों को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.