दारू पीकर मार रहे रावण... गोपाल भार्गव के बयान से मची खलबली, रावण दहन पर उठाए सवाल, जानें क्या है पूरा मामला

Updated on 10-10-2024 11:37 AM
सागर: मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने रावण दहन के मुद्दे पर एक बार फिर सवाल उठाए हैं, जिससे राजनीतिक हंगामा मच गया है। उनका मानना है कि जो लोग खुद श्लोकों को नहीं समझते, वे रावण को जलाने का अधिकार कैसे रखते हैं? उन्होंने समाज में व्याप्त विडंबना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक तरफ हम देवी की पूजा करते हैं, वहीं दूसरी तरफ छोटी बच्चियों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

भार्गव ने अपने बयान में रावण दहन की परंपरा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिनको एक मंत्र न आता हो। न सुना और न पढ़ा हो वे रावण को मार रहे। हम क्या रावण से बेहतर हैं। इसके बाद उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जो रावण को मार रहे हैं दारू पीकर, टुन्न होकर। क्या हम उसके अधिकारी हैं।

बच्चियों के साथ हो रही हैवानियत पर उठाए सवाल


उन्होंने आगे कहा कि नवरात्रि के अवसर पर जहां एक ओर दुर्गा पूजा और कन्या पूजन हो रही है। वहीं दूसरी ओर अखबारों में छोटी छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्या की खबरें भी सामने आ रही हैं। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि उन्हें दुनिया के किसी और देश में ऐसी खबरें देखने को नहीं मिलीं।

पुराने पोस्ट पर भी दी सफाई


भार्गव ने सोशल मीडिया पर भी अपनी बात रखी और अपने विचारों को विस्तार से समझाया। उन्होंने अपने पुराने पोस्ट पर हो रही राजनीति पर सफाई देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं है।


गोपाल भार्गव के समर्थन में उतरे जीतू पटवारी


भार्गव के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उनके बयान का समर्थन किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि गोपाल भार्गव जी आपको साधुवाद देना चाहता हूं कि आपने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मध्य प्रदेश में बेटियों के साथ हो रहे अपराधों को स्वीकार किया है। यह मुद्दा भाजपा या कांग्रेस का नहीं है, बल्कि हमारे प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा का है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.