गुलाबी बाल में MAMI फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर पहुंचीं रश्मि देसाई और नेहा भसीन, अदाओं से किया घायल

Updated on 28-10-2023 03:46 PM
बिग बॉस फेम टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई और उनकी दोस्त नेहा भसीन अक्सर एक साथ देखी जाती हैं। दोनों की कातिल अदाएं लोगों को घायल करने का काम करती हैं। रश्मि और नेहा बहुत अच्छी सहेलियां हैं और वे दोनों जहां भी जाती हैं वहां एक साथ ही जाती हैं। हाल ही में जियो MAMI फिल्म फेस्टिवल 2023 के रेड कार्पेट पर भी दोनों हसीनाएं बन-ठनकर एक साथ पहुंचीं। उनके लुक्स देखकर आपका दिल भी फिसल जाएगा।

हाल ही में सिंगर Neha Bhasin और Rashmi Desai को जियो MAMI फिल्म फेस्टिवल में देखा गया। जहां नेहा ने ब्लू कलर की ड्रेस पहन रखी थी, वहीं रश्मि को भी स्काई ब्लू कलर की स्लिट ड्रेस में देखा गया। दोनों ने रेड कार्पेट पर एक साथ जलवा बिखेरा। उन्होंने हैवी मेकअप से अपने लुक को पूरा किया था। पहले कार्पेट पर रश्मि आईं और फिर नेहा ने उनके साथ आकर, उनकी कमर पर हाथ रखा। फिर दोनों ने एक साथ पोज दिया।

सोशल मीडिया पर छाईं रश्मि की फोटोज

हाल ही में ये टीवी एक्ट्रेस फैट शेमिंग का शिकार हो गई थीं। लेकिन अब रश्मि देसाई ने अपने बोल्ड अंदाज से ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। फोटोग्राफर्स के कैमरे में कैद हुईं रश्मि देसाई बंधे बालों में दिलकश लुक देती नजर आईं, उन्होंने ऑलमोस्ट न्यूड मेकअप किया हुआ था। कुछ ही देर में रश्मि देसाई की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इस लुक में रश्मि बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

रश्मि देसाई और नेहा भसीन की दोस्ती

'बिग बॉस सीजन 13' में शामिल हुईं रश्मि देसाई ने 'बिग बॉस 15' में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री की थी। बिग बॉस 15 में रश्मि देसाई, शमिता शेट्टी और नेहा भसीन के बीच अच्छी दोस्ती देखने को मिली थी। फैंस को भी ये दोस्ती काफी पसंद आई। शो खत्म होने के बाद भी रश्मि ने शमिता और नेहा के साथ अपनी दोस्ती बरकरार रखी। शिल्पा शेट्टी के बर्थडे में भी रश्मि को इनवाइट किया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.