राशिद खान को आया भारी गुस्सा, रन भागने से मना किया तो अपने ही प्लेयर को 'मारा बल्ला'

Updated on 25-06-2024 02:42 PM
किंग्सटाउन: हमेशा मुस्कुराते रहने वाले राशिद खान को गुस्सा बेहद कम आता है, लेकिन जब आता है तब अंदर का 'पठान' जाग जाता है। टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ करो या मरो के मैच में वह अपना आपा खो बैठे। राशिद का गुस्सा इतना तेज था कि उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी करीम जनत पर बल्ला फेंक दिया। घटना सुपर-8 राउंड में ग्रुप-1 के आखिरी मैच की है। सेंट विंसेंट के अर्नोस वेले ग्राउंड में बांग्लादेश के खिलाफ अफगानिस्तान का 20वां ओवर जारी था। टीम 5 विकेट पर 107 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। क्रीज पर राशिद खान मौजूद थे, जो समझ रहे थे कि इतने रन बांग्लादेश के लिए कम पड़ सकते हैं।

करीम जनत ने आखिरी ओवर फेंकने आए तंजीम हसन साकिब की पहली गेंद पर सिंगल के साथ राशिद खान को स्ट्राइक दी। अपनी आक्रामक बैटिंग स्टाइल के लिए मशहूर राशिद ने दूसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद पर उन्होंने स्नेक शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन गेंद मिस हिट हो गई और मिड-विकेट बाउंड्री की ओर जाने की बजाय, कवर्स के ऊपर ही गिर गई। इस बीच राशिद ने एक रन भागा और वह वापस स्ट्राइक के लिए दूसरा रन दौड़ना चाहते थे, लेकिन करीब जनत ने उन्हें वापस भेज दिया, जिससे भड़के राशिद खान वापस भागते समय अपना बल्ला जमीन पर पटक देते हैं। वह अपने पार्टनर को अपनी नाराजगी बता रहे थे।

राशिद खान की इस हरकत से दर्शक दंग रह गए। जनत ने स्थिति को शांत करने की कोशिश करते हुए राशिद से बातचीत की, लेकिन कप्तान जनत की इस हरकत से बेहद नाराज दिखे और गुस्से से तमतमाकर वापस चले गए। दोनों के बीच इस टकराव के बावजूद करीम जनत छह गेंद में सात रन बनाने में सफल रहे. पारी की आखिरी गेंद पर छक्का मारकर राशिद खान ने अफगानिस्तान का स्कोर निर्धारित 20 ओवर्स में 115 रन पर पहुंचाया। राशिद 10 गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद लौटे।

बांग्लादेश के लिए तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद और रिशाद हुसैन ने धारदार गेंदबाजी की। रिशाद हुसैन ने तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए। पावरप्ले अफगानिस्तान के पक्ष में नहीं रहा और पहले छह ओवरों में केवल 27 रन बने। टॉप ऑर्डर में तूफानी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज 55 गेंदों में 43 रन की सुस्त पारी खेलकर टॉप स्कोरर रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.