दो पत्नियों वाले RAS अफसर को मिली नई जिम्मेदारी, थप्पड़ कांड से आए सुर्खियों में, पहली पत्नी ने किया था बड़ा दावा
Updated on
12-08-2026 03:41 PM
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी पत्नी के साथ कार लेकर वे पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। सीएनजी भरने के दौरान पंप कर्मी से कहासुनी हुई और साहब ने थप्पड़ मार दिया। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया था। जब साहब की हरकत पर सवाल उठे तो उन्होंने सफाई दी कि पंप कर्मी ने उनकी पत्नी के लिए अश्लील इशारे किए थे। इसलिए थप्पड़ मारा। बाद में उनकी एक और पत्नी मीडिया के सामने आई जिसने साहब की करतूतें उजागर कर दी।
होना पड़ा था सस्पेंड
आरएएस अफसर से जुड़ा यह थप्पड़ कांड अक्टूबर 2025 का है। प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर लोक सेवाएं प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग में तत्कालीन सहायक निदेशक रहे आरएएस अधिकारी छोटू लाल शर्मा ने दीवाली के दिन अपनी पत्नी के साथ गांव जा रहे थे। अजमेर-भीलवाड़ा हाईवे पर स्थित सीएनजी पंप पर पंप कर्मचारी को थप्पड़ जड़ मार दिया था।थप्पड़ मारने का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने अधिकारी का भारी विरोध किया। बाद में सरकार ने छोटू लाल शर्मा को सस्पेंड कर दिया था।
पहली पत्नी ने खोल दी पोल
थप्पड़कांड के दौरान छोटू लाल शर्मा की कार में उनकी पत्नी (दूसरी) दीपिका व्यास और दो बच्चे भी थे। घटना के बाद यह सफाई दी गई कि पंपकर्मी ने पत्नी को बुरी नजर से देखा और गलत नियत से अश्लील इशारे करके बुलाया। आरएएस अधिकारी ने जब यह बहाना बनाया तो उनकी पहली पत्नी पूनम मीडिया के सामने आई। उसने कहा कि छोटू लाल शर्मा ने धोखे से तलाक के कागज बनवा लिए और फिर दूसरी शादी कर ली। तलाक की प्रक्रिया गलत तरीके से की गई जिसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। दूसरी बीबी से उसके दो बच्चे भी हैं। पहली पत्नी पूनम के भी दो बच्चे हैं जो अपनी मां के साथ रहते हैं। पूनम ने कहा कि आरएएस की नौकरी लगने के बाद छोटू लाल ने उसे छोड़ दिया और दूसरी लड़की से गैर कानूनी तरीके से विवाह कर लिया।
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…