देश की 36 लोक शैलियों में कैनवास पर उतरी राम चित्र शृंखला, ओरछा के रामराजा मंदिर में जुड़ा नया आयाम

Updated on 11-09-2023 01:02 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र को चित्रों के माध्यम से आमजन के सामने लाने की अनूठी पहल की है। संस्कृति विभाग द्वारा ओरछा के श्री रामराजा सरकार मंदिर परिसर में श्रीरामराज्य कला दीर्घा की स्थापना की गई है। इसके लिए देश की 36 चित्र शैलियों के जरिए श्रीराम के श्रेष्ठ जीवन चरित्र को चित्रांकित किया गया है। इसे अपनी-अपनी शैलियों में प्रख्यात चित्रकारों ने कैनवास पर कूंची चलाकर जीवंत किया है। चित्रों में भगवान राम की शिक्षा, विवाह, राज्याभिषेक, वनवास और रावण से युद्ध का चित्रण किया गया है।

प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक की झांकी विशेष

ओरछा में भगवान राम राजा के रूप में पूजे जाते हैं, इसलिए यहां राज्याभिषेक की झांकी व महल का दृश्य भी विशेष तौर पर बनवाया गया है। संस्कृति विभाग का दावा है कि रामराजा की देश में यह अपनी तरह की पहली दीर्घा है।


इन 36 शैलियों में हुआ चित्रण

जिन 36 चित्र शैलियों में भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र का प्रदर्शन किया गया है, वे हैं - मेवाड़, बूंदी, किशनगढ़, कोटा, जयपुर, बीकानेर, मारवाड़, आमेर, अलवर, शेखावटी, देवगढ़, नागौर, नाथद्वारा, उदयपुर, सिरोही लघुचित्र शैली, फड़ लोकचित्र शैली (राजस्थान), गंजीफा, मैसूर, विजयनगर (कर्नाटक), चेरियालपटम, कलमकारी (आंध्रप्रदेश), पटुआ (बंगाल), केरला म्यूरल (केरल), नायका व तंजावुर (तमिलनाडु), मातानी पछेड़ी (गुजरात), बसौली, गुलेर लघुचित्र (हिमाचल), उडिया पट्ट (ओडिशा), चित्रकथी (महाराष्ट्र), मधुबनी (बिहार), बुंदेली कलम, गोंड जनजाति, भील जनजाति (मध्य प्रदेश) तथा दो आधुनिक शैलियां।

श्रेष्ठता स्थापित करते हैं चित्र

पूरी प्रक्रिया से जुड़े रहे मप्र जनजातीय संग्रहालय के अध्यक्ष अशोक मिश्रा बताते हैं कि अलग-अलग शैलियों में चित्र का सृजन शैलीगत विविधता के साथ पूरे राष्ट्र की सांस्कृतिक एकता को भी अभिव्यक्त करता है। श्रीराम राज्याभिषेक की झांकी ओडिशा की पारंपरिक मूर्ति और चित्र शैली में प्रदर्शित है, जिसमें प्रमुख 18 स्वरूपों को संयोजित किया गया है।

देश में श्री रामराज्य को लेकर अपनी तरह की यह पहली दीर्घा है। प्राय: रामदरबार के साथ श्रीराम के बाल व वनवासी स्वरूप की ही पूजा होती है। भगवान श्रीराम का राजा का स्वरूप सिर्फ ओरछा में ही है। दीर्घा बताती है कि श्रीराम धरती के श्रेष्ठतम राजा रहे हैं तो इसका कारण क्या था।

                                                                                      - शिवशेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव, संस्कृति विभाग

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.