राजपूत समाज ने किया शस्त्रपूजन, सम्मानित हुईं समाज की प्रतिभाएं

Updated on 25-10-2023 12:24 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश राजपूत समाज संस्था के तत्वावधान में मंगलवार को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। चार इमली स्थित समाज के महाराणा प्रताप भवन में हुए कार्यक्रम में सामूहिक रूप से शस्त्रपूजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाली समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

संगठन के महासचिव दीपक चौहान ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला उपभोक्ता बेंच गिरि बाला सिंह एवं भेल के कार्यपालक निदेशक राजीव सिंह थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक पीसी शर्मा, डीएस भदौरिया, वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज साही मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष लेफ्टिनेंट विनय भदौरिया ने की।

युवाओं को किया प्रेरित

समारोह में मोटिवेशनल स्पीकर स्वराज सिंह बघेल (आइआइटी रुड़की) ने "युवाओं की दिशा बदलेगी देश की दशा" विषय पर अपना प्रभावी उद्बोधन दिया। मुख्य अतिथि गिरिबाला सिंह द्वारा अपने उद्वबोधन में समाज से आपसी, घरेलू, जमीन ,जायजाद, पारिवारिक विवाद सुलझाने हेतु एक लीगल सेल का गठन करने का आह्वान किया गया। जिसे मंच से संस्था अध्यक्ष लेफ्टिनेंट विनय भदौरिया द्वारा शीघ्र बनाए जाने की घोषणा की गई। भेल के कार्यपालक निदेशक ,राजीव सिंह द्वारा समाज में आपसी एकजुट व सहयोग की भावना पर बल देते हुए अपना यथासंभव सहयोग वा मदद समाज को देने की बात कही।

अतिथियों को तुलसी के पौधे भेंट किए

कार्यक्रम की शुरुआत में मां दुर्गा की आरती कर शस्त्र पूजन किया गया। संस्था अध्यक्ष ने अतिथियों को तुलसी के पौधे भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर समाज की विभिन्न प्रतिभाओं को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन भोपाल जिला अध्यक्ष ऋतुराज सिंह परमार एवं महिला ज़िला अध्यक्ष सीए ज्योति चौहान ने संयुक्त रूप से किया। अंत में जिला सचिव यशवंत सिंह परिहार ने सभी का आभार माना। इस अवसर पर सामूहिक भोज भी हुआ।

श्री राजपूत महापंचायत ने मनाई विजयादशमी

विजयादशमी के अवसर पर खेरिया हाउस, चूनाभट्टी पर श्री राजपूत महापंचायत के साथ कई क्षत्रिय राजपूत संगठनों के प्रमुख जुटे। श्रीराजपूत महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर राघवेंद्र सिंह तोमर के साथ क्षत्रिय राजपूत सरदारों ने विधि-विधान के साथ अस्त्र-शस्त्र पूजन और स्नेहभोज किया। इस अवसर पर कुंवर राघवेंद्र सिंह तोमर ने कहा धर्म-शास्त्र की रक्षा शस्त्र से की गई है। अस्त्र-शस्त्र धारण और संचालन करने का शास्त्र सम्मत अधिकार क्षत्रिय राजपूतों को है। इसी गौरवशाली परंपरा को बनाए रखने के लिए धर्मयोद्धाओं ने एकजुट होकर अस्त्र- शस्त्र पूजन एवं स्नेह भोज किया। कार्यक्रम में करणी सेना, महाराणा सेना, क्षत्रिय महासभा, प्रगतिशील राजपूत संगठन, रायल राजपूत, क्षत्रिय फाउंडेशन समेत कई क्षत्रिय राजपूत संगठन शामिल रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.