राजगढ़ सांसद कोरोना पॉजिटिव MP में एक्टिव केस 100 पार

Updated on 04-04-2023 05:52 PM

राजगढ़ सांसद रोडमल नागर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। कॉन्टैक्ट में आए लोगों से जांच कराने को कहा। मध्यप्रदेश में सोमवार को 26 नए कोरोना पॉजिटिव मिले।एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 101 हो गई है। यह इस साल पहली बार है जब एक्टिव केस की संख्या 100 के पार गई है।

भोपाल से लगातार दूसरे दिन 10 से ज्यादा मरीज यानी 14 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इंदौर से 5 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में अलग - अलग सेंटर पर 1496 लोगों ने कोरोना सैंपल दिए थे। इससे पहले 2 अप्रैल को प्रदेश भर में कोरोना के 35 नए मरीज मिले थे। सबसे ज्यादा 27 मरीज भोपाल में मिले थे।

वैक्सीन के लगे सिर्फ 4 डोज
51 जिलों में 3 अप्रैल को वैक्सीन के सिर्फ 4 ही डोज लगे। यह 4 डोज भी सिर्फ भोपाल में ही लगे हैं। बाकी 51 जिलों में कहीं भी 3 अप्रैल को वैक्सीन नहीं लगी। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में अभी तक प्रदेश में 13,39,37,262 वैक्सीन के डोज लग चुके हैं वहीं भोपाल में इसकी संख्या 49,36,361 है।

3 अप्रैल को कहां - कितने पॉजिटिव मिले

एक नजर

  • अब तक कुल पॉजेटिव केस 6,10,55,173 ।
  • अभी तक प्रदेश में 10,777 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं।
  • 10,44,295 लोग अभी तक कोरोना के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।

11 अप्रैल को देनी होगी स्वास्थ संस्थाओं को मॉक ड्रिल की रिपोर्ट
कोविड-19 के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा अप्रैल माह में पेन इंडिया मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रदेश की सभी स्वास्थ संस्थाओं की सुविधाओं को लेकर मॉक ड्रिल की जाएगी। यह मॉक ड्रिल 10-11 अप्रैल को होगी। मॉक ड्रिल की रिपोर्ट कोविड -19 इंडिया पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इस दौरान जिलों को आवश्यक मापदंडो पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा है। इसमें अस्पतालों में बिस्तर क्षमता, आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन युक्त आइसोलेशन बेड, आईसीयू और वेंटीलेटर सहित बेड की नियत संख्या की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। सभी स्वास्थ्य संस्था मॉकड्रिल का डाटा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सर्विलेंस अधिकारी से समन्वय कर 11 अप्रैल को शाम तक रिपोर्ट कोविड-19 इण्डिया पोर्टल पर अपलोड करेंगे।

नहीं हो रहे जीनोम सिक्वेंसिंग टेस्ट
दूसरी तरफ मध्य प्रदेश में जीनोम सिक्वेंसिंग टेस्ट भी नहीं हो रहे हैं। करीब साल भर पहले संचालक लोक स्वास्थ्य ने प्रदेश के सभी कलेक्टर, सभी मेडिकल कॉलेज के डीन, CMHO, सिविल सर्जन को निर्देश दिया है। कहा है कि वे अपने यहां कोविड की RT-PCR टेस्ट में पॉजिटिव आने वाले संक्रमितों की अनिवार्य रूप से जीनोम सिक्वेसिंग के लिए सैंपल भिजवाए। बता दें कि जीनोम सिक्वेंसिंग एक तरह से किसी वायरस का बायोडेटा होता है। कोई वायरस कैसा है, किस तरह का दिखता है। इसकी जानकारी जीनोम से मिलती है। इससे ही कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन का पता चलता है। कोरोना के नए स्ट्रेन को वैज्ञानिक भाषा में जेनेटिक वैरिएंट कहते हैं। हर वैरिएंट आकार, व्यवहार और नुकसान पहुंचाने की ताकत भी अलग-अलग होती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.