एक फ्लॉप फिल्म को तरस गए थे राजेश खन्ना लड़कियां फिल्म देखने थिएटर से पहले ब्यूटी पार्लर जाती थीं

Updated on 29-12-2023 02:25 PM

हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की आज 81वीं बर्थ एनिवर्सरी है। 1969 से 1975 के बीच उनका ऐसा बोलबाला था कि उनकी हर फिल्म सुपरहिट होती थी। उनका स्टारडम इस लेवल पर था कि उस दौर में पैदा हुए ज्यादातर लड़कों के नाम भी राजेश रखे गए थे।

लड़कियां उनकी फिल्म थिएटर में देखने से पहले सजने-संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर जाती थीं। 1970 के दशक में इनके बंगले पर लड़कियों के इतने खत आते थे कि उन्हें पढ़ने के लिए अलग से एक शख्स रखना पड़ा। इनमें कई खत खून से लिखे होते थे।

3 साल में राजेश खन्ना ने लगातार 15 फिल्में हिट दी थीं जो कि एक रिकॉर्ड था। इसके बाद राजेश खन्ना से स्टारडम संभाले नहीं संभला तो वो ये तक सोचने लगे कि उनकी कुछ फिल्में फ्लॉप भी हो जाएं।

वो 14 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हुए और 3 बार यह अवॉर्ड उन्होंने अपने नाम भी किया। वैसे, काका के नाम से मशहूर राजेश खन्ना की जिंदगी में ऐसा दौर भी आया था जब उनका स्टारडम खत्म होने की कगार पर था और उनकी फिल्में भी पिटने लगी थीं।

कहा जाता है कि उन पर स्टारडम का जुनून सवार हो गया था और वो किसी को कुछ नहीं समझते थे, सेट पर भी बहुत लेट आते थे। एक बार जब उन्हें इसके लिए टोका गया तो उन्होंने कह दिया-करियर की ऐसी की तैसी।

राजेश खन्ना की लाइफ के उतार-चढ़ाव से जुड़े ऐसे ही और दिलचस्प किस्सों पर नजर डालते हैं…

29 दिसंबर, 1942 को अमृतसर में लाला हीरानंद खन्ना और चंद्ररानी के घर राजेश खन्ना का जन्म हुआ था। पिता स्कूल टीचर थे। इनका असली नाम जतिन था, राजेश नाम तो उन्होंने अपने अंकल के कहने पर रखा था। 1947 में जब देश में विभाजन का दौर आया तो उनका पूरा परिवार अमृतसर में आकर बस गया।

घर की माली हालत खराब थी, क्योंकि विभाजन के चलते पिता नौकरी से हाथ धो बैठे थे। परिवार को पालना उनके लिए मुश्किल हो रहा था। ऐसे में उन्होंने बेटे राजेश को अपने एक रिश्तेदार को सौंप दिया जो कि मुंबई में रहते थे। यहां आकर बचपन से ही राजेश खन्ना एक्टर बनने का सपना देखने लगे। 10 साल की उम्र में उन्होंने थिएटर ज्वाइन कर लिया था। स्कूल-कॉलेज में भी होने वाले हर फंक्शन में वो बढ़कर हिस्सा लेते थे, जिसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड और ट्रॉफियां मिलीं।

टैलेंट हंट से खुले हिंदी फिल्मों के दरवाजे

एक्टर बनने की चाह ही 1965 में राजेश खन्ना को एक टैलेंट हंट तक खींच लाई। ये हंट यूनाइटेड प्रोड्यूसर्स और फिल्मफेयर ने आयोजित किया था। इस हंट में बीआर चोपड़ा, जीपी सिप्पी और शक्ति सामंत जैसे डायरेक्टर्स जज थे। यहां एक डायलॉग सुनाकर राजेश खन्ना ने बाजी मार ली थी और विनर बन गए।

इसके बाद राजेश खन्ना के करियर ने ऐसी उड़ान भरी कि उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। जीपी सिप्पी ने अपनी फिल्म ‘राज’ के लिए साइन कर लिया जिसमें उन्हें डबल रोल मिला। इसके बाद चेतन आनंद ने उन्हें ‘आखिरी खत’ के लिए साइन किया। ये फिल्म पहले रिलीज हुई लेकिन फ्लॉप रही।

लेटलतीफी पर बोले-एक्टिंग की ऐसी की तैसी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजेश खन्ना शुरुआत से ही लेटलतीफ थे और सेट पर लेट आने का सिलसिला उन्होंने फिल्म ‘राज’ से ही शुरू कर दिया था। जब फिल्म की शूटिंग शुरू हुई तो राजेश खन्ना को सुबह 8 बजे सेट पर बुलाया गया, लेकिन वो 11 बजे पहुंचे। लोग ये देखकर हैरान रह गए कि नए होकर भी वो सेट पर पहले दिन ही लेट कैसे पहुंच सकते हैं। क्रू के कुछ सीनियर मेंबर्स ने उन्हें डांट भी लगाई, लेकिन इससे राजेश खन्ना पर कोई असर नहीं पड़ा। उल्टा उन्होंने सबसे कह दिया, ‘देखिए करियर जाए भाड़ में और एक्टिंग की ऐसी की तैसी। मैं किसी भी चीज के लिए अपनी लाइफ-स्टाइल नहीं बदलूंगा।’ उनकी ये बात सुनकर सेट पर सन्नाटा छा गया।

1969 में बने पहले सुपरस्टार, दीं 15 हिट फिल्में

1969 ही वो साल था जिसने राजेश खन्ना को अपार सफलता दी और उन्हें सुपरस्टार बना दिया। इस साल उनकी शर्मिला टैगोर के साथ फिल्म ‘आराधना’ रिलीज हुई थी। फिल्म में वो शर्मिला के पति के रोल में थे, जिसकी मौत हो जाती है। बाद में राजेश खन्ना को ही उनके बेटे के रोल में दिखाया गया। फिल्म में भले ही सेंट्रल कैरेक्टर शर्मिला का था, लेकिन डबल रोल में राजेश खन्ना अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे।

राजेश खन्ना ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'जब फिल्म रिलीज हुई तो इसके शो शुरू होने से पहले मैं सबको नमस्ते और हाय कर रहा था लेकिन कोई मुझे जवाब तक नहीं दे रहा था। इससे निराश होकर मैं होटल के कमरे में चला गया मगर फिल्म खत्म होने के बाद लोग मुझे ढूंढते हुए मेरे पास आए और कहा कि चलिए आपके बारे में पूछा जा रहा है।'

'आराधना' के बाद राजेश खन्ना ने हिट फिल्मों की झड़ी लगा दी। लगातार 14 फिल्में हिट हुईं, जो रिकॉर्ड आज तक नहीं टूट पाया। लोग एक फिल्म देखकर उनकी दूसरी फिल्म देखने के लिए थिएटर में घुस जाते थे। सारे बड़े थिएटरों में 5-6 फिल्में तो सिर्फ राजेश खन्ना की ही चला करती थीं।

खुद चाहते थे कि फ्लॉप हो जाएं फिल्में

एक समय राजेश खन्ना अपने स्टारडम से इतने परेशान हो गए थे कि वो खुद चाहने लगे कि उनकी कुछ फिल्में फ्लॉप हो जाएं, ताकि वो इतना स्टारडम संभाल पाएं। फिल्म 'हाथी मेरे साथी' भी उन्होंने इसलिए ही साइन की थी क्योंकि इसकी स्क्रिप्ट उन्हें पसंद नहीं आई थी। उन्हें लगा था कि फिल्म में दम नहीं है, लेकिन इसके बावजूद ये सुपरहिट साबित हुई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.