भोपाल में बोले राजीव शुक्‍ला- आइएनडीआइए गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए

Updated on 06-11-2023 12:56 PM

 भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव और सांसद (राज्य सभा) राजीव शुक्ला ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आइएनडीआइए गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की नाराजगी के जवाब में किसी भी तरह के विवाद को खारिज किया।

भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश में युवाओं को रोजगार देने की दिशा में कई सार्थक कदम उठाए हैं।

गठबंधन के सहयोगियों से हुई है बात

मध्य प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में राजीव शुक्ला ने कहा कि आइएनडीआइए गठबंधन का पालन 2024 के लोकसभा चुनाव में किया जाएगा। इस बारे में गठबंधन के सभी सहयोगियों से बात हो गई है। अखिलेश यादव की भी कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारियों से बात के बाद स्थिति साफ हो गई है। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना को लेकर भी आइएनडीआइए में सहमति बनी है। कांग्रेस की सरकार बनने पर इसमें अमल किया जाएगा।

यह कहा था अखिलेश यादव ने

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले शुक्रवार को मध्य प्रदेश की पहली चुनावी जनसभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में गठबंधन से चुनाव न लड़ने को लेकर कांग्रेस को धोखेबाज भी बता दिया था। इस पर शनिवार को कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने पार्टी की स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में इस बार बड़े बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। सर्वे रिपोर्ट आ रही हैं कि कांग्रेस डेढ़ सौ से ज्यादा सीटें जीत रही है। ऐसे में, बहुमत इतना ज्यादा बड़ा होगा कि भाजपा पिछली बार की तरह विधायकों की खरीद-फरोख्त नहीं कर पाएगी।

राम मंदिर पर बोले- भगवान तो सबके हैं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि भाजपा हर चुनाव में बेशक राम का सहारा लेती है, लेकिन भगवान सबके हैं। हर कोई मंदिर में पूजा-पाठ करने के लिए जाता है। बोनले- हम तो गांधी को मानते हैं। उनके उनके प्रिय भजन 'रघुपति राघव राजा राम... 'को मानते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.