
भोपाल।रविवार को दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल लगा है। भोपाल में भी देर रात को हल्की बारिश हुई। इंदौर में उज्जैन संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ कई स्थानों पर वर्षा हुई।
मौसम विभाग ने आज वर्षा का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसका असर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिलेगा। इसके बाद कड़ाके की ठंड बढ़ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में कच्छ के आसपास हवा के ऊपरी भाग में 12 किलोमीटर की ऊंचाई तक एक शक्तिशाली द्रोणिका बनी हुई है। गुजरात के आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। पाकिस्तान के मध्य में एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इस अतिरिक्त उत्तरी मप्र के मध्य में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इन चार मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में गरज-चमक के साथ वर्षा हो रही है। सोमवार को भी इंदौर-उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। जबलपुर,भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में वर्षा होने के आसार हैं।24 घंटो में कहा कितनी वर्षाखरगौन - 84.4इंदौर 50.8धार 50.1रतलाम 47.0खंडवा 45.0उज्जैन31.0नर्मदापुरम 10.2बैतूल 8.2भोपाल 6.0पचमढ़ी 2.4रायसेन 1.8गुना 1.0ग्वालियर 0.6छिंदवाड़ा 0.6नौगांव दर्जदतिया में दर्ज सागर में दर्ज सभी का पैमाना एमएम