बिलासपुर रेल मंडल में शुरू हुआ रेलवे मेंटेनेंस का काम:भोपाल-बिलासपुर व रीवा-बिलासपुर सहित 20 ट्रेने निरस्त

Updated on 19-11-2024 11:58 AM

अगर आप 22 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच रेल यात्रा कर करने जा रहे है तो यह खबर आपके लिए है, क्योंकि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में नौराजाबाद रेलवे स्टेशन पर रेलवे के मेंटेनेंस कार्य होना है, जिसके चलते रेलवे ने 20 ट्रेनों के निरस्त और 2 ट्रेनों के रूट को डायवर्ट किया है।

इसमें 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस, 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस, रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस, जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस आदि ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेलवे हेल्प लाइन नंबर 139 से यात्री ट्रेन की सही स्थिति का पता कर सकते हैं।

  • 23 नवम्बर से 02 दिसम्बर तक भोपाल से रवाना होने वाली 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 21 से 30 नवम्बर तक बिलासपुर से रवाना होने वाली 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 23 से 30 नवम्बर तक जबलपुर से रवाना होने वाली 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  • 24 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 22 से 30 नवम्बर तक बिलासपुर से रवाना होने वाली 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 23 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक रीवा से रवाना होने वाली 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 25, 27 एवं 29 नवम्बर को रीवा से रवाना होने वाली 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 26, 28 एवं 30 नवम्बर को चिरमिरी से रवाना होने वाली 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 23 से 30 नवम्बर तक कटनी से रवाना होने वाली 06617 कटनी-चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 24 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक चिरमिरी से रवाना होने वाली 06618 चिरमिरी-कटनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 23 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक इंदौर से रवाना होने वाली 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 22 से 30 नवम्बर तक बिलासपुर से रवाना होने वाली 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 25 एवं 28 नवम्बर को लखनऊ से रवाना होने वाली 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 26 एवं 29 नवम्बर को रायपुर से रवाना होने वाली 12536 रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 26 एवं 29 नवम्बर को दुर्ग से रवाना होने वाली 22867 दुर्ग-नज़मुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
    • 27 एवं 30 नवम्बर को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 24 एवं 26 नवम्बर को दुर्ग से रवाना होने वाली 18203 दुर्ग-कानपूर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
    • 25 एवं 27 नवम्बर को कानपूर से रवाना होने वाली 18204 कानपूर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    • 24 नवम्बर को दुर्ग से रवाना होने वाली 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
    • 25 नवम्बर को अजमेर से रवाना होने वाली 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

    इन ट्रेनों के रूट किए परिवर्तित

    • 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 23 से 29 नवम्बर तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया कटनी-जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट होते हुए जाएगी।
    • 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 23 से 29 नवम्बर तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया बालाघाट-नैनपुर-जबलपुर-कटनी होते हुए जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.